सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Reliance Group में 1 लाख भर्तियों के बाद फिर 2 लाख नई नौकरियों की उम्मीद, ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट बना रोजगार इंजन

    Updated: Fri, 29 May 2026 11:37 AM (IST)

    रिलायंस ग्रुप का धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स गुजरात के जामनगर में 2 लाख से अधिक नई नौकरियां पैदा करने की क्षमता रखता है। कंपनी ने वित ...और पढ़ें

    रिलायंस इंडस्ट्री में एक बार फिर 2 लाख नौकरियों की उम्मीद

    रिलायंस इंडस्ट्री में एक बार फिर 2 लाख नौकरियों की उम्मीद

    HighLights

    1. धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स 2 लाख नौकरियां देगा।

    2. रिलायंस ने वित्त वर्ष 26 में 1 लाख से अधिक भर्तियां कीं।

    3. कर्मचारियों पर ₹30,318 करोड़ खर्च, 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' सम्मान।

    नई दिल्ली| देश बड़े औद्योगिक घरानों में शामिल रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) की ओर से रोजगार देने की खबर एक बार फिर सामने आ रही है। बता दें कि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में कंपनी ने 1 लाख से ज्यादा नई भर्तियां की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 मार्च 2026 तक रिलायंस के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 4,19,911 हो गई। अब एक बार फिर धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स अर्थव्यवस्था में लोगों के रोजगार को लेकर चर्चा तेज है।

    2 लाख लोगों को नई नौकरी

    गुजरात के जामनगर में बन रहा धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स रिलायंस का एक खास प्रोजेक्ट है। ये एक बड़ा ग्रीन एनर्जी यानि स्वच्छ ऊर्जा का प्रोजेक्ट है जो भारत को सोलर एनर्जी ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी उपकरणों के मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनाना है।

    कंपनी के मुताबिक क्लीन एनर्जी की ओर यह बदलाव ग्रुप के लिए रोजगार का अगला बड़ा केंद्र बन सकता है। ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स अर्थव्यवस्था में 2 लाख से ज्यादा ग्रीन जॉब्स पैदा करने की क्षमता रखता है।

    सिर्फ नौकरी नहीं, कर्मचारियों पर निवेश भी

    रिलायंस ग्रुप सिर्फ नौकरियां ही नहीं देता, बल्कि अपने कर्मचारियों पर बड़ा निवेश भी करता है. रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष-26 में रिलायंस ने अपने कर्मचारियों पर ₹30,318 करोड़ खर्च किए, ये पिछले साल के ₹28,559 करोड़ से 6.2 प्रतिशत अधिक है। कंपनी में महिलाओं की भूमिका में भी रिलायंस ने बढ़त दर्ज की है। FY26 में ग्रुप में लीडरशीप पदों पर महिलाओं की हिस्सेदारी 14.7 प्रतिशत रही, जबकि कमाई से सीधे जुड़े कामों में यह हिस्सेदारी 30.6 प्रतिशत रही।

    ये भी पढ़ें: बड़े दिनों के बाद..! 14 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया; जानिए क्यों आई तेजी?

    ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’

    रोजगार और निवेश के साथ कंपनी को कई अचीवमेंट्स भी हासिल हैं। इस दौरान कंपनी को लगातार छठवीं बार ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का तमगा भी मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस को ब्रैंडन हॉल ग्रुप HCM एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2024 और ग्रेट मैनेजर इंस्टीट्यूट की ओर से भारत की शीर्ष लीडरशिप फैक्ट्रीज में भी जगह मिली।

    खबरें और भी