सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RIL Bonus Share: मुकेश अंबानी का शेयरहोल्डर्स को तोहफा, एक पर एक शेयर मुफ्त देगी रिलायंस

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 04:30 PM (IST)

    RIL Bonus Share अगर आपके पास भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की बोर्ड मीटिंग में बोनस शेयर को लेकर फैसल ...और पढ़ें

    RIL Bonus Share: शयरधारकों को मिलेगा बोनस शेयर
    RIL Bonus Share: शयरधारकों को मिलेगा बोनस शेयर

    HighLights

    1. रिलायंस शेयरधारक को बोनस शेयर मिलेगा।
    2. एक्स-ट्रेड डेट का एलान अभी नहीं हुआ है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 29 अगस्त 2024 को रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना बैठक (Reliance Industries AGM 2024) हुई थी। इस बैठक में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कई अहम एलान किये थे। इन एलानों में से एक बोनस शेयर (RIL Bonus Share) का एलान भी किया गया था। मुकेश अंबानी ने एजीएम में कहा था कि कंपनी शेयरहोल्डर्स को 1:1 का बोनस शेयर यानी 1 शेयर पर 1 शेयर देने पर विचार कर रही है।

    बोनस शेयर को लेकर रिलायंस बोर्ड की मीटिंग (RIL Board Meeting) 5 सितंबर 2024 को हुई। अब कंपनी ने बोर्ड मीटिंग के फैसलों की जानकारी शेयर बाजार को दे दी है।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयरधारकों के लिए अहम एलान हो गया है। आज कंपनी के बोर्ड मीटिंग में बोनस शेयर को लेकर फैसला ले लिया गया है। बोर्ड मीटिंग में लिए गए फैसलों के अनुसार स्टॉकहोल्डर को 1:1 रेश्यो के हिसाब से शेयर मिलेगा। इसका मतलब है कि 1 शेयर पर 1 शेयर मिलेगा। 

    बोनस शेयर के रिकॉर्ड डेट को लेकर अभी कोई एलान नहीं किया गया है।

    कब-कब दिया बोनस शेयर (RIL Bonus History)

    रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयरधारक को अभी तक छह बार बोनस शेयर दिया है। सबसे पहली बार शेयरहोल्डर्स को 1980 में 3:5 रेश्यो में बोनस शेयर दिये गए थे। वहीं सबसे ज्यादा बोनस शेयर 1983 में 6:10 रेश्यो में दिया गया था। इसके बाद 1997, 2009 और 2017 में 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर दिया गया। आज भी बोर्ड मीटिंग ने 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर देने का एलान किया है।

    फोकस में रहेगा स्टॉक

    5 सितंबर 2024 (गुरुवार) को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर (Reliance Industries Share) गिरावट के साथ बंद हुए हैं। कल के सत्र में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक फोकस में रहेंगे। अगर शेयर की भाव के बाद करें तो आज रिलायंस के शेयर (Reliance Industries Share Price) 1.26 फीसदी या 38.10 रुपये की गिरावट के साथ 2,991.00 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

    खबरें और भी

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की वेबसाइट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (Reliance Industries M-Cap) 20,23,655.79 करोड़ डॉलर है। एम-कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी कंपनी है।