मुकेश अंबानी की कंपनी पर सरकार ने लगाया जुर्माना, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा- इस आदेश को देंगे चुनौती
सरकार ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ₹17,06,958 का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना मुंद्रा के अतिरिक्त सीमा शुल्क आयुक्त ने आयातित माल ...और पढ़ें

रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिला कस्टम विभाग से नोटिस।
HighLights
रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ₹17 लाख का सीमा शुल्क जुर्माना लगा।
आयातित माल के गलत वर्गीकरण के कारण कम शुल्क भुगतान।
कंपनी इस आदेश को चुनौती देने की तैयारी में है।
नई दिल्ली। मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) पर सरकार ने जुर्माना लगाया है। दरअसल, मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली इस कंपनी को अतिरिक्त सीमा शुल्क आयुक्त, मुंद्रा से एक ऑर्डर मिला है, जिसमें कस्टम कमिश्नर ने कंपनी पर जुर्माने की कार्रवाई की है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से दी गई फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि, उसे 16 मार्च, 2026 का एक आदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के लागू प्रावधानों के तहत कंपनी पर कुल मिलाकर 17,06,958 रुपये का जुर्माना और दंड लगाया गया है।
कंपनी ने आदेश के खिलाफ क्या कहा?
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया कि यह आदेश इस आरोप के साथ पारित किया गया है कि कंपनी ने बिल ऑफ एंट्री में आयातित माल के गलत वर्गीकरण के कारण कम सीमा शुल्क का भुगतान किया है। कंपनी इस आदेश के विरुद्ध अपील दायर करने का इरादा रखती है।
कंपनी ने कहा कि इस आदेश का वित्तीय प्रभाव लगाए गए जुर्माने और दंड की सीमा तक ही सीमित है। इस आदेश के कारण कंपनी के संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कंपनी को यह ऑर्डर 17 मार्च, 2026 को सुबह 9:49 बजे (भारतीय समयानुसार) ईमेल के जरिए मिला है।