सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दोनों नवजात बच्चों के साथ पहली बार अपने घर पहुंचीं Isha Ambani; भाई आकाश, अनंत समेत मां नीता अंबानी भी मौजूद

    By Abhinav ShalyaEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 02:45 PM (IST)

    Isha Ambani अपने दोनों बच्चों के साथ पहली आज मुंबई स्थित अपने आवास पर पहुंची हैं। इस दौरान उनके साथ दोनों भाई आकाश अनंत समेत नीता अंबानी पूरा पीरामल प ...और पढ़ें

    Isha Ambani arrives at her Mumbai (Jagran File Photo)
    Isha Ambani arrives at her Mumbai (Jagran File Photo)

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने दोनों नवजात बच्चों के साथ पहली बार मुंबई स्थित अपने आवास पर पहुंचीं। इस मौके पर अंबानी परिवार और पीरामल परिवार के कई सदस्य भी उनके साथ थे।

    बता दें, 19 नवंबर को ईशा अंबानी और पति आनंद पीरामल को दो जुड़वां बच्चे हुए थे। ईशा ने एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया था। बेबी गर्ल का नाम आदिया और बेबी बॉय का नाम कृष्णा रखा गया है।

    अंबानी और पीरामल परिवार दिखा एक साथ

    ईशा अंबानी के घर पहुंचने के मौके पर अंबानी और पीरामल परिवार एक साथ दिखा। ईशा अंबानी के घर के बाहर से आई तस्वीरों में ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल और सास स्वाति पीरामल स्वागत करते नजर आ रहे हैं। वहीं, ईशा अंबानी के साथ मां नीता अंबानी और भाई आकाश और अनंत नजर आ रहे हैं।

    जन्म के बाद अंबानी परिवार ने जारी किया था बयान

    19 नवंबर, 2022 को ईशा अंबानी ने दो जुड़वां को जन्म दिया था। इस मौके पर अंबानी परिवार की ओर से बयान जारी कर कहा गया था कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को भगवान ने जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद दिया है। ईशा और दोनों बेबी आदिया और कृष्णा स्वस्थ हैं। हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।'

    खबरें और भी

    2018 में हुई थी ईशा अंबानी की शादी

    12 दिसंबर, 2018 को ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से हुई थी। आनंद पीरामल देश के मशहूर कारोबारियों में से एक अजय पीरामल के बेटे हैं। पीरामल ग्रुप का कारोबार फार्मा, रियल्टी और फाइनेंस के जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। वहीं, ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल कारोबार को संभालती हैं।

    ये भी पढ़ें-

    Elon Musk की संपत्ति घटकर हो गई आधी, दूसरे स्थान के लिए हो सकती है Gautam Adani से टक्कर

    इन विचारों के दम पर Warren Buffett बने शेयर बाजार के जादूगर, कमाए 105 अरब डॉलर, आप भी सीख सकते हैं बहुत कुछ