₹4 करोड़ की नौकरी छोड़ 50 की उम्र में शुरू किया खुद का बिजनेस, महज 13 साल में बनीं ₹39555 Cr की मालकिन
फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) भारत की शीर्ष अरबपतियों में से एक हैं, जिनकी नेटवर्थ 39,555 करोड़ रुपये है। उन्होंने 50 साल की उम्र में 2012 में ब्यूटी ...और पढ़ें
-1766990393283_m.webp)
39,555 करोड़ रुपये है फाल्गुनी नायर की नेटवर्थ
HighLights
फाल्गुनी नायर की नेटवर्थ 39,555 करोड़ रुपये
50 साल की उम्र में 2012 में नायका की शुरुआत की
भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला उद्यमी बनीं
नई दिल्ली। फाल्गुनी नायर भारत के टॉप अरबपतियों में शामिल हैं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ (Falguni Nayar Net Worth) 39,555 करोड़ रुपये है। वह ब्यूटी और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी नायका की फाउंडर और CEO हैं, जिसे एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) के नाम से जाना जाता था। नायर एक सेल्फ-मेड भारतीय महिला अरबपति हैं। कैसे उन्होंने इतनी सफलता हासिल की, आइए जानते हैं।
कैसे आया नायका का आइडिया?
फाल्गुनी नायर ने 50 साल की उम्र में नायका की शुरुआत साल 2012 में की थी, जब उन्होंने कॉस्मेटिक्स के लिए भारतीय बाजार में कमियां देखीं। फाल्गुनी नायर ने पूरे देश में प्रोडक्ट की उपलब्धता में कमियां पाईं, जो भारत में ब्यूटी और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की भारी मांग और फ्रांस और जापान जैसे देशों में फलते-फूलते मार्केटप्लेस से प्रेरित थीं।
इन्हीं कमियों के मद्देनजर उन्होंने नायका की शुरुआत की। उनका टार्गेट कस्टमर्स की अधूरी जरूरतों को पूरा करना था।
सिर्फ 3 लोगों से की शुरुआत
नायर ने नायका की शुरुआत सिर्फ तीन कर्मचारियों के साथ की। उन्हें रिटेल, ब्यूटी या IT सेक्टर में ज्यादा अनुभव नहीं था, इसके बावजूद उन्होंने Nykaa शुरू की। उनके लिए ये किसी रिस्क की तरह था।
बिजनेस के लिए छोड़ी नौकरी
नायर एक इन्वेस्टमेंट बैंकर रही हैं। उन्होंने साल 2012 में ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी नायका शुरू करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी। नायर ने 2021 में नायका को पब्लिक किया, और इस प्रोसेस में वह भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला एंटरप्रेन्योर बन गईं।
खबरें और भी
हांगकांग के अरबपति ने जताया भरोसा
नायर की जुड़वां बेटी और बेटा दोनों उनके साथ बिजनेस में काम करते हैं और बोर्ड में भी शामिल हैं। हांगकांग के अरबपति हैरी बंगा नायका में इन्वेस्टर हैं।
कितने निवेश से की शुरुआत?
नायर ने नायका को शुरू करने के लिए करीब 18 करोड़ रुपये का निवेश किया था। ये सारा निवेश उन्होंने खुद किया था।
दुनिया की अमीर महिलाओं में कौन-सा नंबर?
फोर्ब्स की साल 2025 की लिस्ट के अनुसार नायर भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड अमीर महिला हैं। वहीं वे दुनिया की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं की लिस्ट में 31वें नंबर पर हैं।
ये भी पढ़ें - Apple से Google तक, गैराज से शुरू हुई दिग्गज कंपनियों की कहानी है बेमिसाल; चुनौतियां पार करके जीती दुनिया