मुंबई की झुग्गी में जन्म, बचपन में ही चल बसे पिता, सड़क पर बेचीं किताबें; फिर दुबई में बनाया ₹20000 करोड़ का साम्राज्य
Success Story: रिजवान साजन ने मुंबई की झुग्गियों से शुरुआत कर दुबई में ₹20,000 करोड़ का कारोबार खड़ा किया है, जो मिडिल ईस्ट के कंस्ट्रक्शन और रियल एस् ...और पढ़ें

Rizwan Sajan कैसे बने ₹20,000 करोड़ के मालिक
HighLights
मुंबई की झुग्गियों से की थी संघर्षपूर्ण शुरुआत।
दुबई में खड़ा किया ₹20,000 करोड़ का कारोबार।
Danube Group रियल एस्टेट का बड़ा नाम।
नई दिल्ली: भारत का एक शख्स जिसने दुबई के रियल एस्टेट की दुनिया में कमाया आपना नाम। एक ऐसा शख्स जो पैदा तो हुआ भारत में लेकिन अपनी ग्लोबल पहचान बनाने में जान झोक दी। जी हां, मुंबई की झुग्गियों में पैदा हुआ एक आम आदमी जिसने बेहद साधारण शुरुआत से अरबों का कारोबार खड़ा कर दिया है।
आज वो मिडिल ईस्ट के कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट सेक्टर में एक बड़ा नाम हैं, लेकिन उनकी शुरुआत न तो आसान थी और न ही संसाधनों से भरी।
कैसे बिताया बचपन?
मुंबई के घाटकोपर की झुग्गियों में जन्मे Rizwan Sajan का बचपन बेहद मुश्किल भरा था। 16 साल की उम्र में पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारियों ने उन्हें कम उम्र में ही काम करने पर मजबूर कर दिया। शुरुआत में उन्होंने दूध बेचना, किताबें बेचने और ट्रेडिंग सीखने जैसे काम किए। इन कामों के द्वारा रिजवान ने बाजार की नब्ज समझी। बेहतर अवसरों की तलाश उन्हें दुबई ले गई जहां उन्होंने एक छोटे ट्रेडिंग बिजनेस से अपने जिंदगी की नई शुरुआत की।
कैसे खड़ा किया ₹20,000 करोड़ का बिजनेस
1993 में उन्होंने Dabube Property की नींव रखी। शुरुआत बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई से हुई , लेकिन साजन यहीं नहीं रुके। उन्होंने धीर-धीरे अपने बिजनेस को रियल एस्टेट, होम इंटीरियर्स और हॉस्पीटैलिटी तक फैलाया। आज Dabube Group मिडिस ईस्ट के सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स में गिना जाता है, और Danube Home जैसे रिटेल वेंचर्स ने उन्हें आम ग्राहकों के बीच भी लोकप्रिय बना दिया। आज उनके कई रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स जैसे Dreamz, Glitz, Miraclz और Elz मार्केट में काफी पॉपुलर हैं। इन प्रोजेक्ट्स खासियत कम कीमत में लग्जरी सुविधाएं देना है।
कितनी है संपत्ति?
Rizwan Sajan की संपत्ति की बात करें तो वो आज दुबई के सबसे रईस भारतीय बिजनेसमैन में गिने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब ₹20,000 करोड़ (लगभग $2.5 बिलियन) के आसपास है। उनकी सबसे बड़ी संपत्ति उनका दुबई में बना 40,000 स्क्वायर फीट का लग्जरी मेंशन है, जिसमें प्राइवेट पूल, थिएटर, गेमिंग जोन और हाई-एंड इंटीरियर जैसी सुविधाएं हैं। यानी एक तरह से पूरा “लक्जरी पैलेस” ही है।
खबरें और भी
रिजवान का कार कलेक्शन
गाड़ियों के कलेक्शन की बात करें तो Rizwan Sajan का गैराज भी किसी सुपरकार शो से कम नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास 6 Rolls-Royce, Bentley, Ferrari और Lamborghini जैसी कई लग्जरी और सुपरकार्स हैं।
बता दें कि रिजवान साजन का बिजनेस मॉडल बेहद स्ट्रेटेजिक रहा जैसे कम मार्जिन पर ज्यादा वॉल्यूम, मजबूत सप्लाई चेन और कस्टमर-फर्स्ट अप्रोच रही है। यही वजह है कि Danube Group ने ना सिर्फ यूएई बल्कि पूरे GCC रीजन में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।