सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Rule: 1 जुलाई से बदल जाएंगे LPG सिलेंडर समेत पैसों से जुड़े ये नियम, यहां पढ़ें डिटेल्स

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 10:00 AM (GMT+05:30)

    New Rule from 1 July 2024 अगले हफ्ते से जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा। यह महीना वैसे तो आम बजट और आईटीआर फाइल के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा भी कई वि ...और पढ़ें

    जुलाई में बदल जाएंगे पैसे से जुड़े ये नियम
    जुलाई में बदल जाएंगे पैसे से जुड़े ये नियम

    HighLights

    1. 1 जुलाई से कई वित्तीय नियम बदल जाएंगे।
    2. महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट होंगे।
    3. जुलाई में क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नए नियम जारी होंगे।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। जून का महीना खत्म होने वाला है और अगले हफ्ते से जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा। वैसे तो आईटीआर (Income Tax Return) और आम बजट (Union Budget) की वजह से यह महीना जरूरी है। लेकिन, 1 जुलाई से कई वित्तीय नियम बदल जाएंगे।

    आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) अपडेट होते हैं। इसके अलावा सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) के भी रेट रिवाइज होते हैं।

    आइए, जानते हैं कि 1 जुलाई 2024 से कौन-से वित्तीय नियम बदलने वाले हैं।

    LPG सिलेंडर की कीमत

    हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट होते हैं। 1 मई को तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती की थी। अब देखना होगा कि 1 जुलाई को सिलेंडर के दाम में कटौती होती है या फिर इजाफा।

    इंडियन बैंक स्पेशल एफडी

    इंडियन बैंक (Indian Bank) अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल एफडी (Special FD) चला रहा है। यह एफडी का टेन्योर 300 और 400 दिन का है। इंडियन बैंक की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस एफडी का नाम इंड सुपर 400 (Ind Super 400) और इंड सुप्रीम 300 दिन (Ind Supreme 300 days) है।

    इस एफडी में निवेश करने की आखिरी तारीख 30 जून 2024 है। आपको बता दें कि यह एक कॉलेबल एफडी है यानी इसमें आप जब चाहें तब पैसे निकाल सकते हैं। इस एफडी में आम जनता को 7.25 फीसदी, सीनियर सिटिजन को 7.75 फीसदी और सुपर सीनियर सिटिजन को 8.00 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Investment Option: क्‍या होता है SIP, SWP और STP, किसमें है ज्यादा का फायदा

    पंजाब एंड सिंध बैंक की स्पेशल एफडी

    पंजाब एंड सिंध बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम (Punjab and Sindh Bank Special FD Scheme) में निवेश करने की आखिरी तारीख 30 जून 2024 है। इस एफडी का टेन्योर 222 दिन, 333 दिन और 444 दिन है। इस एफडी में अधिकतम .05 फीसदी का ब्याज मिलता है।

    क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट को लेकर नया नियम जारी किया है। यह नियम 1 जुलाई 2024 से लागू होगा। नए नियम के अनुसार क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के प्रोसेस में बदलाव होगा। इस बदलाव का सीधा असर फोनपे, क्रेड, बिलडेस्क और इंफीबीम एवेन्यूज जैसे फिनटेक प्लेटफॉर्म पर पड़ेगा।

    आरबीआई ने सभी बैंकों को आदेश दिया है कि 1 जुलाई 2024 से सभी क्रेडिट कार्ड की पेमेंट भारत बिल पेमेंट प्रणाली (BBPS) के माध्यम से की जानी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Debt Fund में निवेश के लिए ये टाइम है बेस्ट, आने वाले सालों में कितना मिलेगा रिटर्न, पढ़ें पूरी डिटेल