यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aadhaar Update: आधार कार्ड से जुड़ें बड़े बदलाव आए सामने, फॉर्म एनरोलमेंट से लेकर अपडेशन तक, ये है नए नियम
आधार कार्ड को लेकर नए नियम अपडेट कर दिए गए है। इस नियमो को लेकर UIDAI ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। आज हम आपको इन बदले हुए नियमों के बारे में विस्ता ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आधार कार्ड हर भारतीय के लिए एक अहम डॉक्यूमेंट है, जिसका इस्तेमाल आप बैंकिंग से लेकर सरकारी कामों में करते हैं। हाल ही में UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट और एनरॉलमेंट को लेकर नियमों को अपग्रेड किया गया है।
इतना ही नहीं एजेंसी ने यह भी बताया कि भारतीय निवासियों और NRI के लिए भी नियमों में बदलाव किए गए है, जिसके बार में UIDAI ने नोटिफिकेशन जारी किया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
आधार कार्ड अपडेट
- UIDAI के नए नियमों में बताया गया है कि आधार कार्ड धारक अब ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड के जरिए आसानी से जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
- सेंट्रल आइडेंटिटीज डेटा रिपॉजिटरी (CIDR) में जानकारी अपडेट करने के लिए आप पास के आधार सेवा केंद्र पर जाकर या मोबाइल एप्लिकेशन और UIDAI वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पुराने नियमों में केवल ऑनलाइन मोड में एड्रेस के अपग्रेडेशन का विकल्प था। दूसरी डिटेल्स को अपग्रेड करने के लिए आपको आधार केंद्र जाना पड़ता था। यानी कि अब आप मोबाइल नंबर और एड्रेस दोनों को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
.jpg)
यह भी पढ़ें- HUL, Hindustan Zinc और इन कंपनियों ने जारी किये तिमाही नतीजे, जानिए कैसे रही कंपनी की परफॉर्मेंस
नॉमिनेशन के लिए नए फॉर्म
इन नियमों के अलावा UIDAI ने नॉमिनेशन और आधार डिटेल्स को अपग्रेड करने के लिए नए फॉर्म पेश किए है, जिसके बारे में हम आपको बताएंगे।
Form- 1
- फॉर्म 1 का उपयोग नॉमिनेशन के लिए करते हैं। उन नागरिकों की आयु 18 साल या उससे अधिक हो सकती है। इसमें भारतीय नागरिक और NRI भी शामिल होंगे (जिनके पास भारतीय एड्रेस क प्रमाण होगा)।
- अगर आपके पास पहले से ही आधार कार्ड है तो आप फॉर्म 1 का उपयोग अन्य डिटेल्स को अपडेट करने के लिए कर सकते हैं।
Form-2
- फॉर्म 2 उन NRIs के लिए है, जिनके पास भारत से बाहर के एड्रेस का प्रमाण है तो वे नॉमिनेशन और अपडेट के लिए फॉर्म 2 का उपयोग कर सकते हैं।
- Form- 3
- अगर आपके घर में अगर को 5 साल से लेकर 18 साल से कम उम्र के बच्चे हो तो उनके लिए नॉमिनेशन भरने के लिए फॉर्म 3का उपयोग कर सकते हैं। भले ही आप भारतीय निवासी हो और भारतीय पते वाले एनआरआई हो।
Form- 4
- इसका इस्तेमाल 5 साल से 18 साल तक के बच्चों के नोमिनेशन के लिए किया जाता है, जिनके पास भारत के बाहर का एड्रेस सर्टिफिकेट हो।
- Form-5
- 5 साल से कम के बच्चों के लिए नॉमिनेशन भरने के लिए या अपडेट के लिए फॉर्म 5 का उपयोग किया जा सकता है। ये भारतीय निवासी या एनआरआई बच्चों हो सकते हैं, जिसके पास भारतीय पते का प्रमाण हो।
Form-6
फॉर्म 6 का उपयोग 5 वर्ष से कम आयु के एनआरआई बच्चों द्वारा किया जाना है, जिनका पता भारत से बाहर का है।
खबरें और भी
Form-7
फॉर्म 7 का उपयोग 18 वर्ष से अधिक आयु के निवासी विदेशी नागरिक द्वारा किया जाना है, जो आधार डिटेल के लिए नॉमिनेशन या अपडेट करना चाहता है। इस कैटेगरी में नामांकन के लिए विदेशी पासपोर्ट, ओसीआई कार्ड, वैध दीर्घकालिक वीजा, भारतीय वीजा का विवरण चाहिए होता है।
Form 8
फॉर्म 8 का उपयोग 18 वर्ष से कम आयु के निवासी विदेशी नागरिक द्वारा किया जा सकता है।
Form 9
18 वर्ष की आयु के बाद आधार संख्या को रद्द करने के लिए फॉर्म 9 का उपयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Share Market: शनिवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, जानिए कारण और क्या रहेगी मार्केट की टाइमिंग
