सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rupee vs Dollar: रुपये ने गवांई शुरुआती बढ़त, आज डॉलर के मुकाबले इतने पैसे की हुई गिरावट

By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
Published: Thu, 05 Oct 2023 10:35 PM (IST)

5 अक्टूबर को डॉलर के मुकाबले रुपया मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ। आज रुपये ने अपनी शुरुआती बढ़त खो ...और पढ़ें

शुरुआती बढ़त गंवाकर 1 पैसे की गिरावट के साथ 83.25 पर बंद हुआ रुपया।
शुरुआती बढ़त गंवाकर 1 पैसे की गिरावट के साथ 83.25 पर बंद हुआ रुपया।

पीटीआई, नई दिल्ली: 5 अक्टूबर को डॉलर के सामने रुपया मामली गिरावट के साथ बंद हुआ। आज रुपया डॉलर के मुकाबले शुरुआती बढ़त गंवाकर 1 पैसे की गिरावट के साथ 83.25 पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों के मुताबिक रुपया एक सीमित दायरे में मजबूत हुआ क्योंकि निवेशकों ने आरबीआई के रेपो रेट के निर्णय से पहले सतर्क थे।

कितने पर खुला था रुपया?

इंटरबैंक फॉरेंन एक्सचेंज पर रुपया आज 83.21 पर खुला और इंट्रा-डे में 83.30 के निचले स्तर और 83.16 के उच्चतम स्तर को छू गया। इसके बाद आखिरकर रुपया 83.25 पर बंद हुआ, जो कि 83.24 के पिछले बंद स्तर से 1 पैसा कम है।

समाचार एजेंसी पीटीआई को एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसंधान विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि

डॉलर में रिकवरी के बाद भारतीय रुपये ने शुरुआती बढ़त खो दी, लेकिन अमेरिकी साप्ताहिक बेरोजगारी डेटा और आरबीआई के दर निर्णय से पहले लगभग स्थिर बंद हुआ।

दिलीप परमार ने आगे कहा कि कच्चे तेल की कम कीमतों, आरबीआई की डॉलर आपूर्ति और घरेलू इक्विटी बाजारों में रिकवरी से रुपये को अच्छा समर्थन मिला है।

कैसा रहा आज डॉलर इंडेक्स?

अमेरिकी करेंसी डॉलर की ताकत का अनुमान 6 करेंसी से करने वाला डॉलर इंडेक्स आज 0.01 प्रतिशत कम होकर 106.79 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.97 प्रतिशत गिरकर 84.98 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

कैसा रहा आज बाजार?

आज शेयर बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 405.53 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 65,631.57 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 109.65 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 19,545.75 पर पहुंच गया। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज गुरुवार को पूंजी बाजार से 1,864.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।