सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2022 में दोहरे अंकों में बढ़ी भारतीयों की सैलरी, इन सेक्टर्स में काम कर रहे लोगों को मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा

    By Abhinav ShalyaEdited By:
    Updated: Mon, 26 Sep 2022 05:01 PM (IST)

    Aon Salary Survey Report ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस फर्म Aon plc की ओर से भारत में 40 इंडस्ट्री की 1300 कंपनियों से मिले डाटा के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार ...और पढ़ें

    Salaries in India likely to rise by 10.4 pc in 2023
    Salaries in India likely to rise by 10.4 pc in 2023

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। दुनियाभर में आर्थिक मंदी की आहट के बीच भारत में नौकरी करने वाले पेशेवरों के अच्छी खबर है। हाल में एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि 2022 में अब तक भारतीय पेशवरों की सैलरी में 10.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही सर्वे बताया गया कि 2023 में भारतीय पेशवरों की सैलरी में 10.4 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है।

    ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस फर्म Aon plc ने भारत में 40 इंडस्ट्री की 1300 कंपनियों से मिले डाटा के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार की है। 

    दोहरे अंकों में बढ़ेगी भारतीयों की सैलरी

    रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना वायरस महामारी से पहले 2019 में भारतीयों की सैलरी में 9.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। फिर महामारी के चलते ये 6.1 प्रतिशत तक पहुंच गया था। 2021 में यह बढ़कर 9.3 प्रतिशत और 2022 में दोहरे अंकों में जाते हुए 10.6 प्रतिशत तक पहुंच गया है। कंपनी के सर्वे के मुताबिक, 2023 में यह 10.4 प्रतिशत रह सकता है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब ग्लोबल अर्थव्यवस्था में बड़ी उठापटक देखने को मिल रही है।

    इन सेक्टरों में बढ़ेगी सबसे ज्यादा सैलरी

    सर्वे में बताया गया है कि 2023 में ई- कॉमर्स, स्टार्टअप, हाईटेक/ आईटी और वित्तीय सेवाओं से जुड़े पेशेवरों की सैलरी में सबसे अधिक इजाफा हो सकता है। ई- कॉमर्स से जुड़े पेशेवरों की सैलरी में 12.8 प्रतिशत, स्टार्टअप में 12.7 प्रतिशत, हाईटेक/ आईटी में 11.3 प्रतिशत और वित्तीय सेवाओं की सैलरी में 10.7 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है।

    नौकरी छोड़ने वालों की संख्या अब भी अधिक

    सर्वे में बताया गया है कि 2022 के पहले 6 महीनों में नौकरी छोड़ने वाले की संख्या 20.3 प्रतिशत रही है, जो कि 2021 के मुकाबले थोड़ी सी ही कम है। पिछले साल यह 21 प्रतिशत थी।

    खबरें और भी

    Aon plc के साझेदार रूपांक चौधरी ने अपने बयान में कहा कि वैश्विक स्तर पर मंदी की आहट और महंगाई के बीच भी 2023 में भारतीय पेशेवरों की सैलरी में दोहरे अंकों में इजाफा हो सकता है। यह भारतीय कॉर्पोरेट की मजबूत स्थिति को दिखाता है।

    (एजेंसी इनपुट के साथ)

    ये भी पढ़ें-

    इस सेविंग स्कीम में मिलता है छप्पर फाड़ मुनाफा, 10 साल में दोगुना हो जाएगा आपका पैसा

    WAPCOS IPO:आने वाला है इस सरकारी कंपनी का आईपीओ, निवेशकों की होगी बल्ले-बल्ले