सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Same Day Settlement: खरीदने के दिन ही खाते में आएगा शेयर, जानिए क्या है T+0 सेटलमेंट और आपको कितना होगा फायदा

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 12:18 PM (IST)

    Same Day Share Settlement हाल ही में शेयर बाजार में T+0 सेटलमेंट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल सेबी चीफ माधबी पुरी बुच ने हाल ही में कहा कि टी+0 ...और पढ़ें

    T+0 सेटलमेंट लागू करने के बाद 2025 में तत्काल सेटलमेंट की प्रक्रिया होगी शुरू
    T+0 सेटलमेंट लागू करने के बाद 2025 में तत्काल सेटलमेंट की प्रक्रिया होगी शुरू

    HighLights

    1. मार्च 2024 से शेयर के ट्रांजैक्शन वाले दिन ही डीमैट खाते में आ जाएंगे शेयर।
    2. वर्तमान में T+1 सेटलमेंट है लागू।
    3. T+0 लागू होने के बाद पैसे के लिए 1 दिन का इंतजार नहीं करना होगा।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Same Day Share Settlement। शेयर बाजार में इन दिनों T+0 सेटलमेंट की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल हाल ही में शेयर बाजार नियामक सेबी (Sebi) की चीफ माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने कहा था कि मार्च 2024 से शेयर के ट्रांजैक्शन वाले दिन ही उसके निपटान के लिए T+0 सेटलमेंट लागू करने का रोडमैप तैयार कर लिया गया है।

    इसके अलावा सेबी चीफ ने यह भी कहा कि साल 2025 तक T+0 सेटलमेंट से शेयरों के तत्काल सेटलमेंट की तैयार की जाएगी। सेबी चीफ माधबी पुरी बुच ने कहा, 

    बाजार सहभागियों ने हमें बताया है कि हमें टी+0 से शुरुआत करनी होगी और फिर तात्कालिक स्तर पर जाना होगा। टी+0 के लिए, यह मार्च के अंत तक होगा, फिर तात्कालिक एक और वर्ष बाद होगा

    तो चलिए आज हम आपको बताते हैं की आखिर ये T+0 या T+0 सेटलमेंट है क्या? और एक निवेशक के तौर पर आपको इससे क्या फायदा होगा।

    ये भी पढ़ें: Portfolio Diversification: अपने निवेश पोर्टफोलियों में विविधता लाना क्यों है जरूरी, क्या होता है इसका फायदा; यहां है पूरी जानकारी

    क्या है T+0 सेटलमेंट?

    दरअसल शेयर बाजार में शेयर की खरीद-बिक्री के लिए डीमैट खाते का होना अनिवार्य है। जैसे आप किसी को पैसे भेजने के लिए बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवाते हैं ठीक उसी तरह शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए डीमैट खाते का होना अनिवार्य है।

    वर्तमान में आप जब शेयर बाजार से किसी कंपनी का स्टॉक खरीदते हैं तो वो स्टॉक यानी शेयर को आपके डीमैट खाते में क्रेडिट होने के लिए 1 दिन का समय लगता है। इस व्यवस्था को T+1 सेटलमेंट कहा जाता है। अब इसी T+1 सेटलमेंट यानी 1 दिन के लगने वाले समय को कम कर T+0 यानी जिस दिन आपने शेयर खरीदा उसी दिन आपको डीमैट खाते में शेयर आ जाए। इसी को T+0 सेटलमेंट कहा जाता है।

    खबरें और भी

    ठीक इसी तरह वर्तमान में अगर आप कोई शेयर बेचते हैं तो डीमैट खाते में उस शेयर का पैसे आने के लिए 1 दिन का समय लगता है। T+0 सेटलमेंट की व्यवस्था शुरू होने के बाद शेयर बेचने के दिन ही आपके डीमैट खाते में पैसे आ जाएंगे। आपको अपने पैसे के लिए 1 दिन का इंतजार नहीं करना होगा।

    क्या है सेबी की फ्यूचर प्लानिंग?

    फिलहाल सेबी T+1 को T+0 सेटलमेंट करने की रोडमैप तैयार कर चुका है। सेबी चीफ ने कहा है कि मार्च 2024 तक T+0 सेटलमेंट शुरू हो जाएगी। एक बार जब T+0 सेटलमेंट की व्यवस्था शुरू हो जाने के बाद सेबी का फ्यूचर प्लान इस T+0 सेटलमेंट के समय को और कम कर तत्काल (instantaneous) सेटलमेंट करने का है। सेबी चीफ ने बताया कि शेयर के तत्काल सेटेलमेंट की तैयारी T+0 सेटलमेंट के बाद की जाएगी।

    ये भी पढ़ें: GPF Withdrawal: जीपीएफ से पैसे निकालने के लिए नियमों में हुआ बदलाव, जानिए अब कितनी राशि की कर सकते हैं निकासी और क्या है पात्रता

    निवेशकों को क्या होगा फायदा?

    अगर आप किसी निवेशक को पूछेंगे की आप निवेश क्यों करते हैं तो वो आपको बताएगा कि उसे भविष्य में पैसों की दिक्कत ना हो इसलिए वो आज से निवेश कर रहा है। ऐसे में अगर आपने बाजार में 1 लाख रुपये निवेश किया है जिसकी वैल्यू रिटर्न जोड़ कर अभी मान लीजिए 1.5 लाख रुपये है।

    ऐसे में अगर आपको 1.5 लाख रुपये की आज जरूरत पड़ती है तो आप शेयर बेच कर पैसे निकाल सकते हैं लेकिन वो पैसे आने में 1 दिन का समय लगेगा। अगर T+0 सेटलमेंट हो जाता है तो यह पैसा उसी दिन जाएगा जिस दिन आपने शेयर बेचा है और आपको आपात स्थिति में किसी और से पैसा नहीं मांगना पड़ेगा।

    इससे भी बेहतर तब होगा जब शेयरों का तत्काल निपटान की व्यवस्था शुरू हो जाएगी ताकी शेयर बेचते ही पैसा आपको डीमैट खाते में आ जाए जिसे आप आसानी से निकाल सकते हैं।