सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रूस को पछाड़ सऊदी अरब बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता, लेकिन OPEC देशों पर घटी निर्भरता

    By Abhinav ShalyaEdited By:
    Updated: Thu, 15 Sep 2022 07:08 PM (IST)

    India Oil Import Data OPEC देशों से भारत ने अगस्त में कुल आयात किए कच्चे तेल का 59.8 प्रतिशत हिस्सा खरीदा है। यह पिछले 16 सालों में ओपेक देशों का भारत ...और पढ़ें

    Saudi overtakes Russia to be India's No. 2 oil supplier in August
    Saudi overtakes Russia to be India's No. 2 oil supplier in August

    नई दिल्ली, एजेंसी। अगस्त में रूस को पछाड़कर सऊदी अरब फिर से भारत का दूसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आपूर्तिकर्ता बन गया है। सऊदी अरब ने रूस को तीन महीने बाद बेहद मामूली अंतर से पीछे छोड़ा है। इराक अभी भी भारत का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता देश बना हुआ है।

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अभी दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सऊदी अरब ने भारत को अगस्त महीने में 8,63,950 बैरल प्रतिदिन की कच्चे तेल का निर्यात किया है। यह पिछले महीने के मुकाबले 4.8 प्रतिशत अधिक है। वहीं, रूस का भारत को कच्चे तेल का निर्यात अगस्त में 2.4 प्रतिशत गिरकर 8,55,950 बैरल प्रतिदिन रहा।

    OPEC देशों पर निर्भरता घटा रहा भारत

    भारत ने इस साल की शुरुआत के बाद से कच्चे तेल के आयात के लिए तेल निर्यात देशों के समूह OPEC से निर्भरता काफी घटाई है। आंकड़ों के अनुसार, यह 16 सालों के न्यूनतम स्तर 59.8 प्रतिशत पर आ गई है।

    भारत बना रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार

    फरवरी में रूस की ओर से यूरोपीय देश यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पश्चिमी देशों के द्वारा काफी प्रतिबंध लगाए गए थे, जिसके कारण रूस ने मित्र देशों को कच्चा तेल बाजार भाव से कम दाम पर बेच रहा है। ऐसे में चीन के बाद भारत रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया है।

    खबरें और भी

    अफ्रीकी देशों से कम किया तेल आयात

    भारत में कुछ रिफाइनरियों में मरम्मत का कार्य होने के चलते आयात घटकर पांच महीने के सबसे निचले स्तर 44.5 लाख बैरल प्रतिदिन पर आ गया गया है। यह जुलाई से 4.1 प्रतिशत कम है। वहीं, अफ्रीकी देशों के भारत के कच्चे तेल आयात में भी अगस्त महीने में कमी देखी गई है और यह 4.2 प्रतिशत पर आ गई है। 

    ये भी पढ़ें- 

    Air India को चमकाने के लिए टाटा समूह ने बनाई बड़ी योजना, अगले 5 साल का ये है प्लान

    देश में कहां मिल रही हैं सबसे ज्यादा नौकरियां, जानें कौन-सा शहर है नंबर वन