यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SBI बनी देश की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी, Infosys को पछाड़ा; एम-कैप 6 लाख करोड़ के पार
SBI MCap बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर में तेजी देखने को मिली है। शेयर में आई तेजी के बाद एसबीआई का एम-कैप 6 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) को पीछे भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश की पांचवी मूल्यवान कंपनी बन गई है। पिछले दिन यानी बुधवार के कारोबारी सत्र के अंत में एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 6,88,578.43 करोड़ रुपये हो गया था। वहीं इन्फोसिस का एम-कैप 6,87,349.95 करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि इन्फोसिस से एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 1,228.48 करोड़ रुपये अधिक है।
पिछले कारोबारी सत्र में एसबीआई का शेयर 1.51 प्रतिशत बढ़कर 771.55 रुपये पर बंद हुआ।
.jpg)
टॉप-10 फर्म की रैंकिंग
देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग में टॉप पर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) है। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एसबीआई, इंफोसिस, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी (ITC) हैं।
