सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SBI का ग्राहकों को तोहफा, होम लोन कर दिया सस्ता, एक क्लिक में सबकुछ जानें

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 11:06 AM (IST)

    SBI Cuts Home Loan Rates भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन की दरों में बदलाव किया है। नई दरें 15 जून से प्रभावी होंगी। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट म ...और पढ़ें

    SBI ने होम लोन की दरें घटाई
    SBI ने होम लोन की दरें घटाई

    नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती करने के बाद कई बैंकों ने अपने लेंडिंग रेट में कटौती की है। इसी कड़ी में अब भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लेंडिंग रेट्स में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है। SBI से पहले 12 जून को बैंक ऑफ ऑफ बड़ौदा ने अपनी ब्याज दरों में कटौती की थी, जिससे होम लोन सस्ता हुआ था।रेपो रेट में कटौती होने से बैंकों को केंद्रीय बैंक से कम दरों पर लोन मिलता है, जिसके चलते बैंक ग्राहकों को होम लोन सस्ती दरों पर देते हैं।   

    SBI ने लेंडिंग लोन रेट्स में जो भी बदलाव किए हैं, वह 15 जून 2025 से प्रभावी होंगी। आइए जानते हैं कि आखिर भारतीय स्टेट बैंक ने EBLR, MCLR और होम लोन की ब्याज दरों में कितनी कटौती की है।

    कितना सस्ता हुआ SBI का होम लोन

    एसबीआई होम लोन की ब्याज दर लोन लेने वाले के CIBIL स्कोर के आधार पर 7.50% से 8.45% तक है। SBI होम लोन मैक्सगेन ओडी ब्याज दर 7.75% से 8.70% के बीच है। टॉप अप होम लोन के लिए ब्याज दर 8% से 10.50% के बीच है। भारतीय स्टेट बैंक के होम लोन की नई ब्याज दरें शनिवार 15 जून से प्रभावी होंगी।

    यह भी पढ़ें- 50 रुपये से कम कीमत वाले 5 बड़े सरकारी बैंक शेयर, 4 गुना तक कर चुके हैं पैसा, जानिए अब किस भाव पर खरीदें

    SBI होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) से जुड़े होते हैं और मौजूदा ईबीएलआर 8.15% है। अलग-अलग व्यक्तियों के लिए रेट ऑफ इंटरेस्ट उनके CIBIL स्कोर, लोन अवधि और अन्य फैक्टर के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं।

    EBR में SBI ने किया बदलाव

    SBI ने अपने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट को तत्काल प्रभाव से 8.65% से  8.15% कर दिया है।  यह वह इंटरेस्ट रेट है जिसके आधार पर बैंक विभिन्न फ्लोटिंग लोन रेट जिनमें होम लोन और MSME लोन शामिल हैं के लिए इंटरेस्ट रेट निर्धारित करता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: घर बैठे भी पा सकते हैं SBI home loan सर्टिफिकेट; देखिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    MCLR में SBI ने नहीं किया कोई बदलाव

    14 जून 2025 तक भारतीय स्टेट बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में कोई बदलाव नहीं किया। यह रेट जस की तस हैं। ओवरनाइट और एक महीने की MCLR 8.20% पर हैं, जबकि तीन महीने की रेट 8.55% और छह महीने की रेट 8.90% है। एक साल की एमसीएलआर 9.00% है। वहीं, दो साल और तीन साल के रेट्स 9.05% और 9.10% हैं।