सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sensex All Time High: 65 हजारी हुआ सेंसेक्स, दो साल में 15000 अंकों की उछाल; देखिए बीएसई की टाइमलाइन

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 06:54 PM (IST)

    मंगलवार 4 जून को शेयर बाजार में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। आज सेंसेक्स ने अपने नाम एक और ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड स्थापित किया है। मंगलवार को सेंसेक ...और पढ़ें

    Sensex All Time High: Sensex becomes 65 thousand, jump of 15000 points in two years, see BSE timeline
    Sensex All Time High: Sensex becomes 65 thousand, jump of 15000 points in two years, see BSE timeline

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: पिछले दो हफ्ते से बाजार में जारी तेजी के कारण सेंसक्स हर दिन एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रहा हैं। निवेशकों को इन दिनों बाजार से जबरदस्त फायदा हो रहा है। बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स मंगलवार को 274 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 65,479.05 के अपने ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ।

    आज कैसा रहा बीएसई?

    अगर कारोबारी समय की बात करें तो दिन के दौरान, 30 शेयर वाला सेंसेक्स 467.92 अंक या 0.71 प्रतिशत चढ़कर 65,672.97 के अपने इतिहास के सबसे उच्चस्तर पर पहुंच कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। आज हम आपको सेंसेक्स की टाइमलाइन बता रहे हैं, जिससे आप यह जान सकें कि बीएसई ने कब-कब और कौन-कौन से माइलस्टोन हासिल किए हैं।

    • 4 जुलाई, 2023: सेंसेक्स 65,479.05 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर समाप्त हुआ; इंट्रा-डे में यह 65,672.97 के शिखर पर पहुंच गया।

    • 3 जुलाई, 2023: 65,205.05 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ; यह भी पहली बार 65,000 अंक से ऊपर समाप्त हुआ।
    • 30 जून, 2023: 64,000 अंक से ऊपर रहा स्थिर।
    • 28 जून, 2023: इंट्रा-डे व्यापार में रिकॉर्ड 64,000 अंक तक पहुंच गया।
    • 30 नवंबर, 2022: पहली बार 63,000 का आंकड़ा छुआ।
    • 19 अक्टूबर, 2021: इंट्रा-डे व्यापार में 62,000 अंक के पार चला गया।
    • 14 अक्टूबर, 2021: इंट्रा-डे में और कारोबार की समाप्ति पर पहली बार 61,000 का आंकड़ा पार किया।
    • 24 सितंबर, 2021: इंट्रा-डे और व्यापार के अंत में 60,000 अंक तक पहुंच गया।
    • 16 सितंबर, 2021: इंट्रा-डे और कारोबार की समाप्ति पर पहली बार 59,000 का आंकड़ा छुआ।
    • 3 सितंबर, 2021: इंट्रा-डे ट्रेड में 58,000 अंक का स्तर और उस स्तर से ऊपर बंद हुआ।
    • 31 अगस्त, 2021: इंट्रा-डे ट्रेड में 57,000 अंक के पार चला गया और उस स्तर से ऊपर बंद हुआ।
    • 27 अगस्त, 2021: पहली बार 56,000 अंक से ऊपर बंद हुआ।
    • 18 अगस्त, 2021: इंट्रा-डे में पहली बार 56,000 का आंकड़ा पार किया।
    • 13 अगस्त, 2021: पहली बार 55,000 अंक से ऊपर पहुंचा और इसके ऊपर बंद हुआ।
    • 4 अगस्त, 2021: इंट्रा-डे ट्रेड में पहली बार 54,000 का आंकड़ा पार किया और उस स्तर से ऊपर बंद हुआ।

    • 7 जुलाई, 2021: पहली बार 53,000 अंक से ऊपर बंद हुआ।
    • 22 जून, 2021: इंट्रा-डे ट्रेड में 53,000 अंक तक पहुंच गया।
    • 15 फरवरी, 2021: 52,000 अंक से ऊपर का आया उछाल।
    • 8 फरवरी, 2021: 51,000 के स्तर से ऊपर समाप्त हुआ।
    • 5 फरवरी, 2021: इंट्रा-डे ट्रेड में 51,000 का आंकड़ा पार किया।
    • 3 फरवरी 2021: पहली बार 50,000 के ऊपर बंद हुआ।
    • 21 जनवरी, 2021: इंट्रा-डे ट्रेड में बेंचमार्क ने 50,000 का आंकड़ा छुआ।

     

    खबरें और भी