सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ये गुजराती बिजनेसमैन था शाहरुख खान के घर का पहला मालिक, कितने में हुई थी डील?

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 12:09 PM (IST)

    शाहरुख खान (SRK Birthday) का बंगला 'मन्नत' मुंबई में एक प्रसिद्ध स्थल है। क्या आप जानते हैं कि 200 करोड़ के इस बंगले का पहला मालिक कौन था? शाहरुख ने इ ...और पढ़ें

    शाहरुख के घर मन्नत का पहला मालिक कौन था

    शाहरुख के घर मन्नत का पहला मालिक कौन था

    HighLights

    1. मन्नत का पहला मालिक गुजराती बिजनेसमैन था

    2. 200 करोड़ रुपये है मन्नत की कीमत

    3. गौरी खान ने किया मन्नत को डिजाइन

    नई दिल्ली। 2 नवंबर 2025 को 60 साल के हुए शाहरुख खान की गिनती दुनिया के सबसे अमीर सेलेब्रिटीज (Shahrukh Khan) में होती है। शाहरुख को किंग खान या SRK भी कहा जाता है। उनकी तरह उनका घर भी काफी फेमस है, जिसे मन्नत कहा जाता है। ये घर दुनिया के सबसे शानदार घरों में से एक माना जाता है। पर इस घर का पहला मालिक कौन था, आइए जानते हैं।

     mannat 1

    कितनी है मन्नत की कीमत

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किंग खान के घर 'मन्नत' की कीमत 200 करोड़ रुपये आंकी जाती है। हालांकि मन्नत में दो और मंजिल जोड़ी जा रही हैं, जिनका खर्च 25 करोड़ रुपये है। इनके तैयार होने पर इसकी वैल्यू और बढ़ जाएगी।

    mannat 2

    शाहरुख को किसने बेचा था मन्नत

    शाहरुख ने 2001 में 'बाई खोरशेद भानु संजना ट्रस्ट' से मन्नत को खरीदा था। पर ये घर सबसे पहले 1920 के आस-पास तैयार किया गया था। SRK से पहले इस घर के मालिक गुजराती बिजनेसमैन नरीमन दुबाश थे। वहीं घर का पुराना नाम Villa Vienna है। पर इसे 2005 में बदलकर 'मन्नत' कर दिया गया।

    mannat 3

    किसने किया था डिजाइन

    मन्नत को डिजाइन किया था शाहरुख की पत्नी गौरी ने। इस घर को डिजाइन करने में गौरी ने आर्किटेक्ट-डिजाइनर कैफ फकीह की भी मदद ली थी।

    mannat 4

    कितना बड़ा है मन्नत

    मन्नत का कुल साइज 27,000 वर्ग फीट है। इस घर में टोटल 6 फ्लोर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार नरिमन दुबाश थे, जो बाई खोरशेद भानु संजना ट्रस्ट के ट्रस्टी थे। इस प्रॉपर्टी को पहले "विला वियना" के नाम से जाना जाता था।

    खबरें और भी

    mannat 5

    एक ये भी है कहानी

    कुछ और रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस प्रॉपर्टी को मंडी के राजा राजा बिजय सेन ने अपनी किसी रानी के लिए बनवाया था। फिर इसे बाद में बेच दिया गया और फिर नरिमन दुबाश इसके मालिक बन गए।

    ये भी पढ़ें - इन 5 शेयरों ने बना दिया मालामाल, सिर्फ 5 दिन में 91% तक उछले; खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले