यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Top Gainers and Losers: इस हफ्ते इन शेयरों ने निवेशकों को दिया तगड़ा रिटर्न, इनमें डूब गए पैसे
Top Gainers and Losers शेयर बाजार में पिछला हफ्ता निवेशक के लिए अच्छा साबित हुआ। निफ्टी के 50 में से 40 शेयर चढ़कर बंद हुए हैं। सबसे अधिक चढ़ने वाले श ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में पिछला हफ्ता निवेशकों के लिए मुनाफे वाला रहा। शेयर बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक (सेंसेक्स और निफ्टी) करीब एक प्रतिशत चढ़कर बंद हुए हैं। इस दौरान सेंसेक्स 62,447 और निफ्टी बैंक ने 43,339 के अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर को छुआ। वहीं, निफ्टी भी अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर को छूकर 18,512 पर बंद हुआ।
पिछले हफ्ते निफ्टी में पीएसयू बैंक और मीडिया इंडेक्स का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जबकि रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। निफ्टी में 50 में 40 शेयर चढ़कर बंद हुए हैं।
.jpg)
टॉप गेनर्स और लूजर्स
इस हफ्ते निफ्टी में सबसे अधिक अपोलो हॉस्पिटल 8.87 प्रतिशत, बीपीसीएल 6.69 प्रतिशत, इंडसइंड 5.18 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 3.32 प्रतिशत और एमएंडएम 2.74 प्रतिशत चढ़ा है।
इस हफ्ते निफ्टी में सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज 2.95 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.04 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.85 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.25 प्रतिशत और अदाणी पोर्ट 1.05 प्रतिशत का नाम रहा।
.jpg)
मिडकैप में टॉप गेनर्स और लूजर्स
निफ्टी मिडकैप इंडेक्स की बात करें, तो आरएचआई मैग्नेसिटा, जीएसपीएल, पीएनबी, बीएचईएल और एस्कॉर्ट्स कुबोटा का सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयरों में रहा। वहीं, पेटीएम, नायका, स्ट्राइड्स फार्मा और एलेम्बिक फार्मा का नाम सबसे अधिक गिराने वाले शेयरों में शामिल था।
निफ्टी बैंक में मजबूती
आरबीआई के ब्याज दर बढ़ाने के बाद से बैंकिंग शेयरों में उछाल देखा जा रहा है। इसके साथ निफ्टी बैंक भी मजबूत बना हुआ है और लगातार नए उच्चतम स्तर बनाता जा रहा है। ये लगातार आठवां हफ्ता था, जब निफ्टी बैंक चढ़कर बंद हुआ था।
ये भी पढ़ें-
Saving Tips: इन पांच तरीकों से निवेश कर संवारें अपने बच्चों का भविष्य, नहीं होगी खर्च की चिंता
ऑनलाइन मर्चेंट्स को अपने प्लेटफॉर्म पर नहीं जोड़ सकेगा PAYTM, RBI ने लगाई रोक
