सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चीन सीमा पर भारत का 'मास्टरस्ट्रोक'! ₹1681 करोड़ में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग, इसे मिली तैयार करने की जिम्मेदारी

    Updated: Thu, 07 May 2026 07:26 AM (IST)

    भारत में दुनिया की सबसे ऊंची (Highest Tunnel in the World) मोटरेबल सुरंग, शिंकुन ला टनल, 15,800 फीट की ऊंचाई पर बन रही है। यह हिमाचल प्रदेश और लद्दाख ...और पढ़ें

    भारत में बन रही दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग

    भारत में बन रही दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग

    HighLights

    1. 15,800 फीट पर दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग

    2. अगस्त 2028 तक पूरा होगा शिंकुन ला टनल

    3. हिमाचल प्रदेश और लद्दाख को जोड़ेगी यह सुरंग

    नई दिल्ली। भारत में कई सुरंगे हैं, जो नए रास्तों के लिए बनाई गई हैं। इनमें अटल टनल काफी फेमस है। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे ऊंचाई वाली सुरंग भी भारत ही में बन रही है। जी हां, शिंकुन ला टनल (Shinku La Tunnel) दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी, जिसका काम चल रहा है। कब होगा इसका निर्माण पूरा और इसे कितने में बनाया जा रहा है, आइए जानते हैं।

    15,800 फीट की ऊंचाई पर होगी

    शिंकुन ला टनल 15,800 फीट की ऊंचाई पर बनने वाली दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सुरंग होगी, जिसके अगस्त 2028 के आसपास पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि इसका काम 26 जुलाई 2024 को शुरू हुआ था।

    कहां बन रही शिंकुन ला टनल?

    शिंकुन ला टनल हिमाचल प्रदेश और लद्दाख को जोड़ने वाली टनल होगी। शिंकुन ला सुरंग का निर्माण शिंकुन ला दर्रे के नीचे किया जा रहा है, जो हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की जंस्कार घाटी से जोड़ती है।

    कौन बना रहा ये टनल?

    शिंकुन ला टनल का निर्माण कार्य बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) कर रही है। 'प्रोजेक्ट योजक' के तहत शुरू की गई इस परियोजना का उद्देश्य निमू-पदम-दारचा सड़क के रास्ते हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करना है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - Nvidia का ताज खतरे में! नंबर-1 की गद्दी छीनने आ रहे ये 2 अरबपति; आप भी जरूर करते होंगे इनकी सर्विस का इस्तेमाल

    हर 500 मीटर पर क्रॉस पैसेज

    शिंकुन ला सुरंग में हर 500 मीटर पर क्रॉस-पैसेज हैं। क्रॉस पैसेज एक छोटी, संकरी सुरंग होती है जो दो समानांतर मुख्य सुरंगों (अक्सर रेल या सड़क की जुड़वां सुरंगें) को आपस में जोड़ती है। इसे मुख्य रूप से आपातकालीन एग्जिट और रखरखाव के लिए बनाया जाता है।
    ये सुरंगें आमतौर पर 100 से 500 मीटर की दूरी पर बनाई जाती हैं, ताकि यात्री किसी खतरनाक सुरंग से निकलकर सुरक्षित सुरंग में जा सकें।

    शिंकुन ला टनल को बनाने की लागत कितनी?

    इस 4.1 किमी की ट्विन-ट्यूब टनल को बनाने के लिए 1681 करोड़ रुपये पास किए गए हैं। एक बार पूरा हो जाने पर, यह दुनिया की सबसे ऊँची सुरंग होगी। शिंकुन ला सुरंग न केवल देश चीन के बॉर्डर के पास सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी।

    ये भी पढ़ें - ये अरबपति है भारत के सबसे बड़े आम के बाग का मालिक, प्रदूषण से निकला आइडिया; फिर बना दुनिया का नंबर 1 Mango एक्सपोर्टर