Most Expensive Necklace: दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस किसके पास? 136 साल पुरानी कंपनी ने बनाया नायाब हार
अंबानी परिवार अपनी आलीशान जीवनशैली के लिए जाना जाता है। नीता अंबानी ने अपनी बहू श्लोका मेहता को दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस, 'मौवाद एल'इनकम्पैरेबल', श ...और पढ़ें

किसके पास है दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दुनिया के सबसे अमीर दंपतियों में से एक हैं। वे बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं। उनके अलावा उनके बच्चे भी लग्जरी लाइफ जीते हैं। खास बात ये है कि अंबानी परिवार के पास कई महंगी चीजें हैं। इनमें घर और जेट के अलावा डिजाइनर कपड़े, बैग और गहने आदि शामिल हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस (Most Expensive Necklace) भी अंबानी परिवार के पास ही है। आइए जानते हैं इस नेकलेस की कीमत और खासियत।
किसके पास है सबसे महंगा नेकलेस?
मुकेश और नीता समेत पूरा अंबानी परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी-कभी इसलिए भी कि वे अपने बच्चों को दुनिया की सबसे महंगी चीजें तोहफे में देते हैं। नीता ने ही अपनी बहू को महंगा नेकलेस गिफ्ट में दिया था। आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता, दुनिया के सबसे महंगे डायमंड नेकलेस में से एक की मालकिन हैं। उन्हें ये नेकलेस अपनी सास नीता अंबानी से गिफ्ट में मिला था।
कितनी है नेकलेस की कीमत?
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने श्लोका मेहता को शादी के तोहफे के तौर पर 55 मिलियन डॉलर या आज के हिसाब से 517 करोड़ रुपये है। करोड़ रुपये का हीरे का हार दिया था, जो कि दुनिया में सबसे महंगा है। 2019 में श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी हुई थी। इस खास मौके पर, नीता अंबानी ने अपनी बहू को 'मौवाद एल'इनकम्पैरेबल' (Mouawad L’Incomparable) तोहफे में दिया, जो 517 करोड़ रुपये का एक नेकलेस है।
क्या है नेकलेस की खासियत?
इस नेकलेस में 91 हीरे जड़े हैं। यह हार अपने आप में एक अनोखी चीज है, क्योंकि इसमें 407.48 कैरेट का एक पीला हीरा लगा है, जो 229.52 कैरेट के सफेद हीरों वाले हार से लटका हुआ है और 18 कैरेट के रोज गोल्ड की ब्रांचलेट्स से जुड़ा हुआ है।
खबरें और भी
किसने बनाया ये नेकलेस?
L'INCOMPARABLE नेकलेस को लेबनान की ज्वैलर कंपनी Mouawad ने बनाया है। Mouawad के अनुसार ही ये दुनिया में सबसे महंगा नेकलेस है। Mouawad की शुरुआत David Mouawad ने साल 1890 में की थी।
ये भी पढ़ें - Natural vs Lab-Grown: लैब में बना हीरा शुद्धता में निकला आगे? समझिए कीमत और चमक का पूरा गणित