सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली-छठ से पहले IRCTC का बड़ा तोहफा! दिल्ली-मुंबई से चलेंगी स्लीपर वंदे भारत, रूट से लेकर किराए तक; पूरी डिटेल

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:04 PM (IST)

Sleeper Vande Bharat Details: भारतीय रेलवे जल्द ही दो नए रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करेगा, जो मुंबई-बेंगलुरु ...और पढ़ें

दीवाली-छठ से पहले IRCTC का बड़ा तोहफा! दिल्ली-मुंबई से चलेंगी स्लीपर वंदे भारत, रूट से लेकर किराए तक; पूरी डिटेल

दीवाली-छठ से पहले IRCTC का बड़ा तोहफा! दिल्ली-मुंबई से चलेंगी स्लीपर वंदे भारत, रूट से लेकर किराए तक; पूरी डिटेल

HighLights

  1. भारतीय रेलवे दो नए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रूट।

  2. मुंबई-बेंगलुरु और वाराणसी-नई दिल्ली के बीच सेवाएं।

  3. RAC सुविधा नहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीट आरक्षित।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेल से यात्रा करने यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) अपने प्रीमियम नाइट ट्रेन नेटवर्क को और मजबूत करने जा रहा है। रेलवे जल्द ही दो नए रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Sleeper Vande Bharat Train) शुरू करने वाला है। ये नई ट्रेनें मुंबई से बेंगलुरु और वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलाई जाएंगी। आइए इनके किराए और टाइमिंग के बारे में जानते हैं।

कब से चलेंगी ये ट्रेनें?

मालूम हो कि मुंबई-बेंगलुरु सर्विस का उद्घाटन 31 अक्टूबर को होना तय हुआ है, जबकि वाराणसी-नई दिल्ली वाली वंदे भारत 1 नवंबर से पटरी पर दौड़ेगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से व्यापरियों, नौकरीपेशा लोगों, स्टूडेंट्स और पर्यटकों को काफी मदद मिलेगी।

कब चलेगी कौन सी ट्रेन?

ट्रेन का नाम / रूट प्रस्थान (Departure) आगमन (Arrival) अनुमानित किराया (3AC) मुख्य स्टॉप्स फ्रीक्वेंसी (फेरे)
मुंबई - बेंगलुरु

(CSMT से SMVT)
मुंबई (CSMT): रात 8:10 बजे बेंगलुरु (SMVT): सुबह 11:55 बजे (अगले दिन) ₹2.40 प्रति किमी

(लगभग ₹2,400 + GST)
कल्याण, पुणे, सोलापूर, कलबुर्गी, रायचूर, गुंतकल, अनंतपुर
हफ्ते में 6 दिन (संभावित)
बेंगलुरु - मुंबई

(रिटर्न दिशा)
बेंगलुरु (SMVT): रात 7:50 बजे मुंबई (CSMT): सुबह 11:55 बजे (अगले दिन) ₹2.40 प्रति किमी

(लगभग ₹2,400 + GST)
(उल्टा रूट)
हफ्ते में 6 दिन (संभावित)
वाराणसी - नई दिल्ली

(ट्रेन नंबर 27421)
वाराणसी: रात 8:50 बजे नई दिल्ली: सुबह 5:55 बजे (अगले दिन) ₹2.40 प्रति किमी

(दूरी के अनुसार)
प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
शनिवार छोड़कर हफ्ते में 6 दिन
नई दिल्ली - वाराणसी

(ट्रेन नंबर 27422)
नई दिल्ली: रात 9:40 बजे वाराणसी: सुबह 6:45 बजे (अगले दिन) ₹2.40 प्रति किमी

(दूरी के अनुसार)
कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन
शनिवार छोड़कर हफ्ते में 6 दिन

नहीं मिलेगी RAC की सुविधा!

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में RAC (Reservation Against Cancellation) टिकट का कोई प्रावधान नहीं है। यानी यात्रियों को या तो कन्फर्म सीट मिलेगी या वेटिंग टिकट। वेटिंग वाले यात्रियों को तभी कन्फर्म सीट मिलेगी जब कोई दूसरा यात्री अपना कन्फर्म टिकट रद्द कराएगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक, 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए हर कोच में लोअर सीट आरक्षित रखने का प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें: DA Hike News: ₹18000 सैलरी और डीए का एलान, सरकार ने किसे दिया 'समान काम, समान वेतन' का हक? नई भर्तियां भी होंगी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।