सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mutual Fund: पहली तिमाही में स्मॉल-कैप फंडों का आया जबरदस्त निवेश, 11 हजार करोड़ का हुआ निवेश

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 03:01 PM (IST)

    Mutual Fund इस महीने कई कंपनी साल के पहले तिमाही नतीजों का ऐलान कर रही है। आज स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड के तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस तिमाही नि ...और पढ़ें

    Mutual Fund: पहली तिमाही में स्मॉल-कैप फंडों का आया जबरदस्त निवेश
    Mutual Fund: पहली तिमाही में स्मॉल-कैप फंडों का आया जबरदस्त निवेश

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अप्रैल-जून तिमाही में निवेशकों ने करीब 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश स्मॉल-कैप फंडों में लगाया है। इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। ऐसे में सबसे ज्यादा फायदा छोटे निवेशक को हुआ था। निवेशकों ने इन स्टॉक्स में जमकर पैसा लगाया है। अभी तक इन स्मॉल-कैप में 11 हजार करोड़ का निवेश हो चुका है।

    लॉर्ड कैप फंड में ज्यादा रिटर्न न मिल पाने की वजह से निवेशकों का झुकाव स्मॉल फंड की ओर ज्यादा जा रहा है। निवेशक लॉर्ड कैप फंड से पैसा निकालकर अब बाकी स्कीमों में लगा रहे हैं।

    कितना हुआ निवेश

    जहां एक ओर स्मॉल-कैप फंड में लगभग 11 हजार करोड़ का निवेश किया गया है। वहीं,  एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से पता चलता है कि लार्ज-कैप में इस तिमाही में 3,360 करोड़ रुपये का निकाले गए हैं। जून तिमाही के अलावा, मार्च में खत्म हुए तिमाही में स्मॉल-कैप फंडों ने 6,932 करोड़ रुपये का इनफ्लो दर्ज किया गया है।

    म्यूचुअल फंड के स्मॉल-कैप में एक साल के लिए 30-37 फीसदी, तीन साल के लिए 40-44 प्रतिशत और पांच साल के लिए 18-21 फीसदी के अनुसार की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ रिटर्न दिया जाता है। पिछले पांच सालों यानी 2017 से स्मॉल-कैप का निवेश 8,580 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना होकर 16,400 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, स्मॉल-कैप कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी ने स्मॉल-कैप शेयरों से जुड़े जोखिम को भी कम कर दिया है।

    सह-संस्थापक, क्लाइंट एसोसिएट्स के हिमांशु कोहली ने कहा

    पिछले कुछ महीनों में मिड और स्मॉल-कैप सूचकांकों में देखी गई है। ऐसे में लार्ज-कैप को अल्फा बनाना मुश्किल हो रहा है। स्मॉलकैप फंडों में भारी निवेश इसकी सबसे बड़ी वजह हो सकता है।

    एयूएम कैपिटल मार्केट के नेशनल हेड-वेल्थ मुकेश कोचर ने कहा

    हाल के महीनों में स्मॉल-कैप शेयरों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इसका स्पष्टीकरण मुख्य रूप से स्मॉल-कैप और लार्ज-कैप कंपनियों के बीच मूल्यांकन अंतर हो सकता है। ऐसा हमेशा होता है जब बाजार महंगे हो जाते हैं लेकिन फंड इन-फ्लो शेयरों का पीछा करता है। ऐसे में निवेशक अच्छे रिटर्न के लिए स्मॉल-कैप शेयरों का चयन करते हैं।

    खबरें और भी

    कहां करें निवेश

    अगर आप भी फंड में निवेश करना चाहते हैं तो आपको ऑटो, कैपिटल गुड्स और आईटी सेक्टर के स्टॉक में निवेश करना चाहिए। इसमें कुल एसेट बेस का 23 फीसदी एक्सपोजर शामिल होता है। एचएनआई निवेशकों को स्मॉल कैप एमएफ के साथ मल्टी एसेट अलोकेशन फंड बी काफी पसंद आता है।