सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PPF, सुकन्या समृद्धि समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 अप्रैल से होंगी लागू

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 06:58 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के लिए लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। वित्त मंत्रालय की ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नई तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Savings Schemes) में निवेश करने वाले करोड़ों निवेशकों के लिए एक जरूरी अधिसूचना जारी की है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

    स्मॉल सेविंग स्कीम पर अपरिवर्तित रहेंगी ब्याज दरें

    वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होकर 30 जून, 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें पहले जैसी ही रहेंगी।

    इसका सीधा मतलब यह है कि निवेशकों को अप्रैल-जून 2026 तिमाही में भी वही ब्याज मिलेगा जो उन्हें पिछली तिमाही यानी 1 जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2026 (वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही) के दौरान मिल रहा था। small savings schemes interest rates april june 2026

    सरकार के इस फैसले से लोक भविष्य निधि (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS), राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC), किसान विकास पत्र (KVP), और डाकघर सावधि जमा (Post Office Time Deposits) जैसी लोकप्रिय योजनाओं के निवेशक प्रभावित होंगे। क्योंकि दरें अपरिवर्तित हैं, इसलिए निवेशकों को मिलने वाले रिटर्न में कोई कमी या बढ़ोत्तरी नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें: NPS यूजर्स अलर्ट: 1 अप्रैल तक 9 सेवाएं बंद, नया NAV सिस्टम लागू; आपके पैसे पर क्या पड़ेगा असर?

    यह आदेश सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया गया है और इसकी प्रतियां सभी संबंधित विभागों, जैसे व्यय विभाग, डाक विभाग, राजस्व विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और राष्ट्रीय बचत संस्थान को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई हैं।

    खबरें और भी

    क्रमांक योजना का नाम जनवरी-मार्च की ब्याज दरें अक्टूबर-दिसंबर ब्याज दरें जुलाई-सितंबर ब्याज दरें
    1 राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता 6.70% 6.70% 6.70%
    2 सार्वजनिक भविष्य निधि खाता (PPF) 7.10% 7.10% 7.10%
    3 राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) 7.70% 7.70% 7.70%
    4 सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) 8.20% 8.20% 8.20%
    5 किसान विकास पत्र खाता 7.50% 7.50% 7.50%
    6 1-वर्षीय सावधि जमा 6.90% 6.90% 6.90%
    7 2-वर्षीय सावधि जमा 7% 7% 7%
    8 3-वर्षीय सावधि जमा 7.10% 7.10% 7.10%
    9 5-वर्षीय सावधि जमा 7.50% 7.50% 7.50%
    10 5-वर्षीय आवर्ती जमा 6.70% 6.70% 6.70%
    11 वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) 8.20% 8.20% 8.20%
    12 मासिक आय योजना 7.40% 7.40% 7.40%