सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sovereign Gold Bond से करें सोने में निवेश की शुरुआत; जानिए मैच्योरिटी, रिटर्न से जुड़े सभी सवालों के जवाब

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Mon, 11 Sep 2023 03:40 PM (IST)

Sovereign Gold Bond की नई किस्त आज से निवेशकों के लिए खुल गई है। कोई भी निवेशक इसमें 15 सितंबर ...और पढ़ें

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नई किस्त 11 सितंबर से खुल गई है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नई किस्त 11 सितंबर से खुल गई है।

HighLights

  1. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत 24 कैरेट से सोने से लिंक होती है।
  2. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ऑनलाइन खरीदने पर 50 रुपये प्रति ग्राम का डिस्काउंट दिया जाता है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी की गई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नई किस्त सोमवार (11 सितंबर,2023) से खुल गई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की इस नई किस्त में सोने का रेट 5,923 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। ये इश्यू 15 सितंबर तक खुला रहेगा।

आरबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत सब्सक्रिप्शन खुलने से पहले के तीन दिन की 24 कैरेट के सोने की क्लोजिंग के आधार पर तय की जाती है। इस बार ये रेट 5,923 रुपये प्रति ग्राम है।

ये भी पढ़ें- शुद्ध सोना खरीदना है तो Sovereign Gold Bond में करें निवेश, पेपर गोल्ड से भी होती है बंपर कमाई

बॉन्ड की खरीद पर मिल रहा 50 रुपये का डिस्काउंट

अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ऑनलाइन खरीदते हैं तो आरबीआई की ओर से 50 रुपये प्रति ग्राम का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस तरह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन 5,873 रुपये प्रति ग्राम की दर पर खरीदा जा सकता है।