यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SpiceJet के शेयर जल्दी ही NSE पर होंगे लिस्ट, 11 प्रतिशत से अधिक चढ़कर ट्रेड कर रहा एयरलाइन का स्टॉक
स्पाइसजेट एयरलाइंस जल्द ही अपनी प्रतिभूतियों जैसे शेयर बांड म्यूचुअल फंड आदि को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध करेगी। एयरलाइन ने एक नियामक फ ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) जल्द ही अपनी प्रतिभूतियों (Securities) जैसे शेयर, बॉन्ड, डेरिवेटिव आदि को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट करेगी। एयरलाइन ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा,
अधिक निवेशकों तक पहुंचने के लिए कंपनी जल्द ही अपनी प्रतिभूतियों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड में सूचीबद्ध करेगी।
11 प्रतिशत से अधिक चढ़ा शेयर
एयरलाइन की तरफ से यह खबर आते ही स्पाइसजेट के शेयर सातवें आसमान पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 6.23 रुपये यानी 11.33 प्रतिशत चढ़कर 61.20 रुपये पर पहुंच गया।
