यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आप भी Sukanya Samriddhi Yojana में करते हैं निवेश, जानें अभी तक कितने रुपये किये इन्वेस्ट
भारत सरकार ने लड़कियों की पढ़ाई और शादी के खर्चों के लिए Sukanya Samriddhi Yojana शुरू की है। इस स्कीम में आप 10 साल की आयु वाली बेटी के लिए अकाउंट ओप ...और पढ़ें

HighLights
- Sukanya Samriddhi Yojana लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया है।
- लड़कियों की पढ़ाई और शादी के खर्चों के लिए यह स्कीम मदद करती है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एर सेविंग स्कीम है। केंद्र सरकार द्वारा यह योजना लड़कियों की सशक्त करने के लिए शुरू किया गया। इस स्कीम में माता-पिता अपनी बेटी के लिए अकाउंट ओपन करते हैं। इसमें आप 10 साल से कम उम्र की बेटी का अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
अगर आपने भी सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट ओपन किया है तो आपको 15 साल तक कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। जब आपकी बेटी 15 साल की हो जाएगी तो आप उसकी पढ़ाई के लिए इस स्कीम से राशि निकाल सकते हैं। इसके साथ आप बेटी की शादी के लिए भी अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। आपको समय-समय पर चेक करना चाहिए कि आपने इस स्कीम में कितना निवेश किया है?
ये भी पढ़ें- Sukanya Samriddhi Yojana में करने जा रहे हैं निवेश तो जान लें जरूरी बातें, आपके लिए फायदा या नुकसान
सुकन्या अकाउंट में कितनी है राशि
- अगर आप भी सुकन्या अकाउंट में डिपॉजिट राशि को चेक करना चाहते हैं तो आपको बैंक की वेबसाइट या ऐप पर जाना है।
- बैंक वेबसाइट और ऐप में लॉग-इन करना है।
- यहां आपको बैंक अकाउंट और आईएफएससी कोड दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको सुकन्या अकाउंट में जमा राशि की जानकारी मिल जाएगी।
- इसके अलावा आप बैंक ब्रांच में जाकर भी सुकन्या अकाउंट में जमा राशि के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने अकाउंट नंबर देना होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- आपको अपने अकाउंट की जानकारी को सुरक्षित रखने की जरूरत है।
- आपको नियमित रूप से अपने अकाउंट में मौजूद अमाउंट को चेक करना चाहिए।
- अगर आपको अपने बैंक अकाउंट में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी का पता चलता है तो आपको तुरंत पोस्ट ऑफिस या बैंक से संपर्क करना चाहिए।
- यह एक सुरक्षित स्कीम है। इसमें आप निवेश करके अपनी बेटी की भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sukanya Samriddhi Yojana का अकाउंट हो जाएगा फ्रीज, जल्द ही करें ये काम
.jpg)
