सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunjay Kapur Net Worth: जाते-जाते अरबों की संपत्ति छोड़ गए संजय कपूर, जानें करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की कितनी थी नेट वर्थ

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 10:03 AM (IST)

    Sunjay Kapur Net Worth संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गोल्फ मैच खेलने के दौरान उनकी तबियत खराब हुई और उन्हें हार्ट ...और पढ़ें

    संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन।
    संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन।

    नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 12 जून को इंग्लैंड में उन्होंने 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरा परिवार सदमे में है। संजय जाते-जाते अपने पीछे अकूत संपत्ति छोड़ गए। आइए जानते हैं कि आखिर उनकी कुल नेटवर्थ कितनी थी।

    संजय की असामयिक मौत ने इंडस्ट्री और उनके परिवार और दोस्तों को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है संजय इंग्लैंड में पोलो खेल रहे थे, तभी अचानक उनको बेचैनी महसूस हुई, तो वह मैदान से बाहर चले गए और फिर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। संजय कपूर होटल व्यवसायी जैसल सिंह की कप्तानी वाली टीम सुजान के खिलाफ खेल रहे थे।

    Sunjay Kapur Net Worth । संजय कपूर की कितनी थी नेट वर्थ

    दिल्ली के रहने वाले संजय कपूर ने बकिंघम यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की थी। संजय कपूर एक प्रमुख व्यवसायी और सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे, जो एक मोबिलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह कंपनी इंजीनियर्ड ऑटोमोटिव कंपोनेंट में विशेषज्ञता रखती है। इसके अलावा, वह एक प्रसिद्ध पोलो खिलाड़ी भी थे।

    यह भी पढ़ें-Gold Price: सोने की कीमतों में जोरदार तेजी, गोल्ड फ्यूचर्स में 1900 रुपये का उछाल, जानिए सर्राफा बाजार का रेट

    फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर की कुल संपत्ति 1.1 से 1.18 बिलियन डॉलर यानी करीब 9200 करोड़ रुपये थी। बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, दिल्ली, मुंबई और लंदन में उनकी कई सारी संपत्तियां हैं और उनके पास कई सुपर और लग्जरी कारें भी हैं। वे दुनिया के 2703वें सबसे धनी व्यक्ति थे। कुछ महीने पहले तक उनकी सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी का मूल्य 40,000 करोड़ रुपये था।

    खबरें और भी

    शादी के इतने सालों बाद करिश्मा और संजय का हो गया था तलाक

    संजय कपूर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की के पूर्व पति थे। करिश्मा से पहले उन्होंने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। लेकिन दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद 2003 में संजय और करिश्मा ने शादी रचाई थी। हालांकि, 2016 में संजय और करिश्मा ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। करिश्मा और संजय दो बच्चे भी हैं। एक नाम समायरा और दूसरे का नाम किआन हैं। तलाक के बाद दोनों बच्चे एक्ट्रेस के साथ ही रहते हैं।