सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किसी ने खरीद डाली 16 लाख की ग्रॉसरी, तो एक ने दिया 75 हजार का सिंगल ऑर्डर...

    By Siddharth PriyadarshiEdited By:
    Updated: Sat, 17 Dec 2022 08:49 PM (IST)

    2022 में समोसा जहां स्नैक्स के रूप में पहली पसंद रहा वहीं गुलाबजामुन सबसे फेवरेट मिठाई रही। जिन चीजों को इंटरनेट शॉपिंग के जरिए मंगवाने की कोशिश की गई ...और पढ़ें

    Someone bought groceries worth 16 lakhs, Someone gave single order of 75000
    Someone bought groceries worth 16 lakhs, Someone gave single order of 75000

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। ऑनलाइन शॉपिंग पर इन दिनों बहुत से लोग निर्भर हैं। इसका व्यवहार दो-तरफा होता है। शॉपिंग करने वाला भी खुश और ऑर्डर लेने वाला भी... कुछ हजार से शुरू होकर ऑनलाइन शॉपिंग का नेट बिजनेस धीरे-धीरे करोड़ों रुपये का हो गया है। यह हजारों लोगों की आय का जरिया बन गया है। जैसे-जैसे ऑनलाइन कंपनियों का दायरा बढ़ रहा है, छोटी-छोटी चीज भी इंटरनेट शॉपिंग के जरिए खरीदी जा रही है। ढेर सारे ऑफर्स के चलते ग्राहक आजकल भी ऑनलाइन शॉपिंग करना अधिक पसंद करते हैं। रोज-रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। खरीदते समय न लोग बजट की चिंता कर रहे हैं, न खर्च की। कुछ सौ रुपये से शुरू हुई ऑनलाइन शॉपिंग अब लाखों में पहुंच रही है।

    हाल ही में किए गए एक सर्वे में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। कोई हजारों की ग्रॉसरी मंगा रहा है तो कोई पूरी टीम के लिए बर्गर ऑर्डर कर रहा है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी Swiggy ने साल 2022 की शॉपिंग लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बताया गया है कि इस साल कौन-सी चीज सबसे अधिक खरीदी गई। लिस्ट में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि कौन-सी डिश सबसे अधिक पसंद की गई है और सबसे महंगा और सस्ता ऑर्डर क्या रहा।

    इन डिशेज की रही डिमांड

    अगर डिश की बात करें तो इस साल चिकन बिरयानी को सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया। मसाला डोसा का नंबर इसके बाद आता है। बटर नान और चिकन फ्राइड राइस को इसके बाद जगह मिली है। Swiggy की मोस्ट फेवरेट शॉपिंग लिस्ट से पता चलता है कि इस साल भारतीय यूजर्स ने अपने जायके के साथ काफी एक्सपेरिमेंट्स भी किए। देसी खाने के अलावा लोगों ने कोरियन और इटैलियन फूड को भी खूब पसंद किया। इटैलियन पास्ता और पिज्जा की डिमांड सबसे अधिक रही।

    ग्रॉसरी में भी ऊंची छलांग

    Swiggy List 2022 से पता चलता है कि लोग इंस्टैंट नूडल्स और दूध खूब ऑर्डर करते हैं। ग्रोसरी के लिए भी यह प्लेटफॉर्म बहुत लोकप्रिय है। एक व्यक्ति ने 16 लाख की ग्रोसरी खरीद डाली। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो शायद सालों-साल नहीं टूटने वाला।

    खबरें और भी

    75,000 रुपये का सिंगल ऑर्डर!

    लिस्ट से पता चलता है कि दिवाली के समय एक व्यक्ति ने 75,000 रुपये का सिंगल ऑर्डर कर दिया। पुणे की एक कंपनी में काम करने वाले शख्स ने अपने टीम मेंबर्स के लिए 71,229 रुपये के बर्गर और फ्राइज का आर्डर किया।

    ये भी पढ़ें-

    Tax देनदारी को कम करने के लिए कर रहे हैं विकल्प की तलाश, HUF को अपनाकर कर सकते हैं बड़ी बचत

    इस सरकारी बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, Term Deposit सहित इन योजनाओं पर मिलेगा बंपर फायदा