सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किसने बनाई भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग? तैयार होने में खर्च हुए ₹4230 करोड़

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 11:55 AM (IST)

    दुनिया की सबसे ऊँची इमारत (Tallest Building in the World) बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) है जबकि भारत की सबसे ऊँची इमारत मुंबई में स्थित पैलेस रॉयल (Palai ...और पढ़ें

    इस साल बनकर तैयार हो सकती है भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग
    इस साल बनकर तैयार हो सकती है भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग

    नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई की बुर्ज खलीफा (Tallest Building in the World) है, जिसकी ऊंचाई 828 मीटर है। बुर्ज खलीफा को साल 2004 से 2010 के दौरान बनाया गया था। इसे बनाने में 1.5 अरब डॉलर की लागत आई थी, जो आज के हिसाब से भारतीय करेंसी में 13200 करोड़ रुपये से अधिक बनते हैं।

    मगर क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है, उसने किसने और कितनी लागत से बनाया? आइए जानते हैं।

    इस साल बनकर होगी तैयार

    मुंबई में स्थित Palais Royale भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग है, जिसकी ऊंचाई 320 मीटर है। वैसे तो इसका कंस्ट्रक्शन 2008 में शुरू हुआ था। लेकिन लंबित मुकदमेबाजी और कुछ अन्य फैक्टर्स के कारण इसका निर्माण पूरा होने में देरी हुई। अब साल 2025 के अंत तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।

    कितनी आई लागत

    बता दें कि Palais Royale की शुरुआती अनुमानित लागत 3000 करोड़ रुपये थी। मगर एडिशनल कॉस्ट और कंप्लीशन कॉस्ट पर अतिरिक्त 1230 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    मिल गए दो ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट

    भारत की सबसे ऊँची इमारत को पिछले साल दूसरा ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (OC) मिला था। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने इसके ग्राउंड फ्लोर और 27 मंजिल के लिए पहला OC अगस्त 2022 में जारी किया था। नई मंजूरियों के साथ, कुल 53 मंजिलें पास हो चुकी हैं, जबकि 31 मंजिलें अभी भी पास होनी बाकी हैं।

    ये भी पढ़ें - Bitcoin फिर पकड़ेगी रफ्तार, 188 गुना हो जाएगी दौलत, करोड़पति बनने के लिए करना होगा बस इतना इंतजार

    कौन है इस बिल्डिंग का डेवलपर

    इस अधूरी गगनचुंबी इमारत की मौजूदा ओनर और डेवलपर ऑनेस्ट शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड है। इस कंपनी ने 2019 में अधूरी बिल्डिंग को खरीदा था। श्री राम अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एसआरयूआईएल) ने इस प्रोजेक्ट को शुरू किया था। मगर वो कई लोन पेमेंट में डिफॉल्ट हो गयी, जिसके चलते ये बिल्डिंग ऑनेस्ट शेल्टर्स के पास आ गयी। 

    खबरें और भी

    इस बिल्डिंग के कुछ लग्जरी अपार्टमेंट बिक गए हैं, जबकि ऑनेस्ट शेल्टर्स बाकी अपार्टमेंट को भी बेचेगी। बिल्डिंग की कंसट्रक्शन पार्टनर Shapoorji Pallonji है।

    क्या-क्या होंगी सुविधाएं

    Palais Royale में कई लग्जरी सुविधाएं हैं, जिनमें जिम, स्विमिंग पूल और गेस्ट रूम शामिल हैं। इस बिल्डिंग में सिम्प्लेक्स और डुप्लेक्स होंगे। इनमें सिम्प्लेक्स 7700 वर्ग फीट के होंगे, जबकि डुप्लेक्स का एरिया 13500 वर्ग फीट होगा।

    पैलेस रॉयल महाराष्ट्र रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (महारेरा) के तहत पंजीकृत है। इस बिल्डिंग की आर्किटेक्ट Talati Partners और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट Currie & Brown है।