Tata Group Battle: नोएल टाटा के समर्थन में 'सियासत के मौसम वैज्ञानिक', कौन हैं जेमी डिमन जो चंद्रशेखरन के सपोर्ट में?
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने टाटा समूह में एन चंद्रशेखरन और नोएल टाटा के बीच चल रहे विवाद पर नोएल ...और पढ़ें

HighLights
शरद पवार ने टाटा समूह विवाद में नोएल टाटा का समर्थन किया।
पवार ने टाटा ट्रस्ट्स की सामाजिक प्रतिबद्धता और भूमिका पर जोर दिया।
जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमन ने एन चंद्रशेखरन का समर्थन किया है।
नई दिल्ली। टाटा समूह में एन चंद्रशेखरन और नोएल टाटा के बीच जारी विवाद पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच चल रहे विवाद पर अपनी राय रखते हुए नोएल टाटा के रुख का समर्थन किया और महाराष्ट्र व भारत के विकास में टाटा ग्रुप की भूमिका की तारीफ़ की।
शरद पवार ने कहा, "टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा और टाटा परिवार ने देश के उद्योग जगत को सामाजिक सेवा पर आधारित मूल्यों वाली दिशा दी है इसलिए टाटा ट्रस्ट्स की सामाजिक प्रतिबद्धता और संस्थागत भूमिका को बनाए रखा जाना चाहिए। जब टाटा समूह के नेतृत्व के बारे में फैसले लिए जाते हैं, तो संस्थागत प्रक्रियाओं और ट्रस्ट्स की भूमिका का सम्मान करना ज़रूरी है।"
'टाटा ट्रस्ट्स की भूमिका अहम'
विवाद के खास पहलुओं पर पवार ने कहा कि चेयरमैन की नियुक्ति समेत अहम फैसलों पर ट्रस्ट द्वारा नॉमिनेट किए गए डायरेक्टर्स को मिली सहमति के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लीडरशिप से जुड़े फ़ैसले टाटा संस के सबसे बड़े शेयरहोल्डर, टाटा ट्रस्ट्स की सहमति से लिए जाने चाहिए।
उन्होंने बताया कि टाटा ग्रुप के नियमों के तहत चेयरमैन चुनने में सबसे बड़े मालिक के प्रतिनिधियों की भूमिका अहम होती है। इस आपसी सहमति वाली व्यवस्था का सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि यह ग्रुप के संस्थागत ढांचे का मूल आधार है।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और देश, दोनों के विकास से जुड़े इस ग्रुप की विरासत को बचाना ज़रूरी है।
पवार ने कहा कि टाटा ग्रुप के फाउंडर की सोच को ग्रुप के ट्रस्ट के ज़रिए आगे बढ़ाया गया है। ये ट्रस्ट इस विचार पर बने हैं कि इंडस्ट्री से बनी संपत्ति का इस्तेमाल समाज के भले के लिए होना चाहिए। पवार ने एक बयान में कहा, "नतीजतन, टाटा संस का मालिकाना हक परोपकार के सिद्धांत पर आधारित है।
चंद्रशेखरन के समर्थन में जेमी डिमन
उधर, दुनिया के सबसे मूल्यवान बैंक, जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमन ने इस विवाद में एन चंद्रशेखरन का समर्थन किया है। इकोनॉमिक टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, जेमी डिमन ने टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन की तारीफ़ की और चेतावनी दी कि भारत के सबसे पुराने ग्रुप्स में से एक में चल रहा गवर्नेंस का झगड़ा विदेशी निवेशकों के भरोसे को नुकसान पहुंचा सकता है।
ये भी पढ़ें - IAS मुंडे की मुहिम के बीच 'असली पनीर' की कैपेसिटी बढ़ाएगी ये कंपनी; ₹100 करोड़ करेगी खर्च; अमूल-मदर डेयरी को सीधी टक्कर
जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) डिमन ने अखबार से कहा, "मैं एन चंद्रा की बहुत इज्जत करता हूं, मैं उन्हें कभी खोना नहीं चाहूंगा।" उन्होंने आगे कहा कि टाटा ट्रस्ट्स या बोर्ड को भी ऐसा ही महसूस करना चाहिए।
