सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tata Motors Share: ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के बाद धड़ाम से गिरा टाटा मोटर्स के शेयर, निवेशक धड़ाधड़ बेच रहे हैं स्टॉक

Published: Wed, 11 Sep 2024 12:00 PM (IST)

Tata Motors Share Fell आज ऑटो मोबाइल सेक्टर के शेयरों में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला है। ऑटो के ...और पढ़ें

Tata Motors के शेयर में शुरू हुई बिकवाली
Tata Motors के शेयर में शुरू हुई बिकवाली

HighLights

  1. Tata Motors के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिरे।
  2. यूबीएस सिक्योरिटीज ने कंपनी को लेकर रिपोर्ट जारी की।
  3. ब्रोकरेज फर्म ने रेटिंग और टारगेट प्राइस कम किया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज स्टॉक मार्केट हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच टाटा मोटर्स के शेयर में बिकवाली देखने को मिली है। टाटा मोटर्स के शेयर (Tata Motors Share) करीब 5 फीसदी गिर गए।

खबर लिखते वक्त टाटा मोटर्स के शेयर 5.61 फीसदी या 58.10 रुपये की गिरावट के साथ 977.70 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

पिछले 9 कारोबारी सत्र से टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। बता दें जुलाई महीने के बाद सितंबर में पहली बार टाटा मोटर्स के शेयर भाव 1000 रुपये से कम हुआ। यह गिरावट ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के बाद आई।

ब्रोकरेज फर्म ने क्या सलाह दी

ब्रोकरेज फर्म यूबीएस सिक्योरिटीज ने टाटा मोटर्स को लेकर रिपोर्ट पेश किया। इस रिपोर्ट में फर्म ने शेयर के टारगेट प्राइस को 825 रुपये प्रति शेयर कर दिया। वहीं, स्टॉक रेटिंग को भी BUY की जगह SELL कर दिया।

फर्म के टारगेट प्राइस के हिसाब से टाटा मोटर्स के शेयर में 20 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी का लग्जरी यूनिट जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) और डॉमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल के मार्जिन में दबाव आ सकता है। इस दबाव के बाद कंपनी को ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी के नुकसान की चिंता की वजह से ही ब्रोकरेज फर्म ने टारगेट प्राइस को कम किया और रेटिंग में भी बदलाव किया।

यह भी पढ़ें: Bank Holiday: लगातार 6 दिनों तक नहीं होगा इन शहरों के बैंक में काम, RBI ने पहले ही कर दिया था छुट्टियों का एलान

टाटा मोटर्स स्टॉक परफॉर्मेंस

टाटा मोटर्स के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले 5 कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर 9.74 फीसदी गिर गए हैं। वहीं बीते 6 महीने में कंपनी के शेयर ने 3.82 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर ने 54 फीसदी का रिटर्न दिया।

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card Update: फ्री में आधार अपडेट करने के लिए बचे हैं कुछ दिन, बाद में हर अपडेट के लिए लगेगा चार्ज

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।