119 साल पुरानी TATA Steel नहीं इस अरबपति के पास सबसे बड़ा स्टील प्लांट, 10 हजार एकड़ में फैली है जागीर
यह लेख भारत के सबसे बड़े स्टील प्लांटों, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के बीच तुलना करता है। जेएसडब्ल्यू का विजयनगर प्लांट क्षेत्रफल और एकल-स्थान उत ...और पढ़ें

JSW का प्लांट टाटा स्टील के प्लांट्स से काफी बड़ा है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। भारत दुनिया के सबसे बड़े स्टील उत्पादक देशों में से एक है और इस उद्योग में दो दिग्गजों का दबदबा है। पहला टाटा स्टील (Tata Steel) और दूसरा जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) का। जब बात भारत के सबसे बड़े स्टील प्लांट की आती है, तो अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्षेत्रफल, उत्पादन, कमाई के मामले में कौन सी कंपनी आगे है।
अगर हम सीधे तौर पर किसी एक प्लांट की बात करें, तो JSW Steel बाजी मार ले जाती है, लेकिन जब बात पूरी कंपनी की कमाई और वर्कफोर्स की होती है, तो Tata Steel का पलड़ा भारी है। आइए, इन दोनों कंपनियों के सबसे बड़े प्लांट्स का हर पैमाने पर बारीकी से विश्लेषण करते हैं। जहां टाटा स्टील जो TISCO के रूप में 26 अगस्त, 1907 को स्थापित हुई थी। जिसे जमशेदजी टाटा और दोराबजी टाटा ने बनाया था। वहीं JSW स्टील के MD सज्जन जिंदल हैं। इसकी कंपनी की स्थापना 1982 में हुई थी।
क्षेत्रफल के मामले में सबसे बड़ा प्लांट किसका है?
अगर जमीन के रकबे की बात करें, तो JSW का प्लांट टाटा स्टील के प्लांट्स से काफी बड़ा है। JSW Steel का विजयनगर वर्क्स प्लांट लगभग 10,000 एकड़ में फैला है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह दुनिया के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड स्टील कॉम्प्लेक्स में से एक है।
वहीं Tata Steel का जमशेदपुर वर्क्स टाटा का सबसे प्रमुख और वर्तमान में सबसे बड़ा प्लांट है। इसका कोर फैक्ट्री एरिया लगभग 2,000 से 2,200 एकड़ है।औद्योगिक क्षेत्र को मिला लें तो यह 6,000 एकड़ तक जाता है, लेकिन इसमें टाउनशिप शामिल नहीं है।
खबरें और भी
साथ ही Tata Steel के कलिंगानगर वर्क्स की बात करें हाल ही में विस्तारित हुआ यह प्लांट लगभग 3,000 से 3,475 एकड़ में फैला हुआ है। क्षेत्रफल के मामले में JSW विजयनगर का प्लांट साफ तौर पर भारत का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है।
उत्पादन क्षमता में कौन सी कंपनी मारती है बाजी?
स्टील के उत्पादन के मामले में भी सिंगल-लोकेशन प्लांट के तौर पर JSW आगे है। JSW विजयनगर प्लांट की उत्पादन क्षमता 17.5 MTPA (मिलियन टन प्रति वर्ष) है, जिसमें चालू हो रही नई सुविधाएं भी शामिल हैं। यह उत्पादन क्षमता के मामले में भारत का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट है। Tata जमशेदपुर के इस ऐतिहासिक और सबसे बड़े प्लांट की क्षमता 11 MTPA है।
Tata कलिंगानगर के दूसरे चरण के विस्तार (2024-25) के बाद इसकी क्षमता 8 MTPA हो गई है। भविष्य में इसे 16 MTPA तक ले जाने की योजना है, जिसके बाद यह टाटा का सबसे बड़ा प्लांट बन जाएगा। मौजूदा उत्पादन क्षमता के आधार पर भी JSW विजयनगर नंबर वन है।
ये विशाल प्लांट आखिर स्थित कहां हैं?
JSW Steel का सबसे बड़ा 'विजयनगर वर्क्स' प्लांट कर्नाटक के बल्लारी (बेल्लारी) जिले के तोरणगल्लू में स्थित है। यह इलाका आयरन-ओर (लौह अयस्क) बेल्ट के बिल्कुल बीचों-बीच है।
वहीं Tata Steel का फ्लैगशिप 'जमशेदपुर वर्क्स' प्लांट झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में स्थित है, जिसे भारत की मूल स्टील सिटी कहा जाता है। वहीं, तेजी से उभरता 'कलिंगानगर वर्क्स' ओडिशा के जाजपुर जिले में है।
कमाई और टर्नओवर में किसका पलड़ा भारी है?
कंपनियां अपने अलग-अलग प्लांट्स की कमाई का डेटा सार्वजनिक तौर पर जारी नहीं करती हैं। ये आंकड़े कंपनी के कंसोलिडेटेड (समेकित) स्तर पर जारी किए जाते हैं। Tata Steel का FY24 में कुल टर्नओवर लगभग ₹2,29,171 करोड़ रहा, जिसमें से भारत के ऑपरेशंस की हिस्सेदारी करीब ₹1,40,987 करोड़ थी। वहीं JSW Steel का FY25 में संचालन से होने वाली इनकी कुल आय लगभग ₹1,68,824 करोड़ है, जिसका बड़ा हिस्सा भारत से आता है। कुल कमाई और टर्नओवर के मामले में Tata Steel काफी बड़ी कंपनी है।