सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'TCS जबरन इस्तीफे ले रही', कर्मचारियों ने महाराष्ट्र सीएम से लगाई गुहार; अब कंपनी ने दिया ऐसा जवाब!

Published: Wed, 01 Oct 2025 10:07 PM (IST)Updated: Wed, 01 Oct 2025 10:10 PM (IST)

TCS पर छंटनी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। IT कर्मचारियों के संगठन नैसेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी एम्प्लॉई सीनेट ...और पढ़ें

'TCS जबरन इस्तीफे ले रही', कर्मचारियों ने महाराष्ट्र सीएम से लगाई गुहार।
'TCS जबरन इस्तीफे ले रही', कर्मचारियों ने महाराष्ट्र सीएम से लगाई गुहार।

नई दिल्ली| देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) पर छंटनी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आईटी कर्मचारियों के संगठन नैसेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी एम्प्लॉई सीनेट (NITES) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra CM plea) को ईमेल लिखकर दावा किया है कि कंपनी जबरन इस्तीफे ले रही है और बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को निकाल रही है।

2500 कर्मचारियों को इस्तीफे के लिए किया मजबूर 

NITES का कहना है कि टीसीएस के पुणे ऑफिस में हाल ही में करीब 2,500 कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया या अचानक नौकरी से हटा दिया गया। संगठन ने इसे 'गंभीर संकट' बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

NITES का आरोप-  न नोटिस दिया और न ही...

NITES के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा ने कहा कि,

"TCS ने इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट्स एक्ट, 1947 का उल्लंघन किया है। न तो सरकार को नोटिस दिया गया और न ही कर्मचारियों को उचित प्रक्रिया के तहत हटाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी कर्मचारियों पर दबाव डालकर उन्हें इस्तीफा देने को मजबूर (forced resignations) कर रही है।"

यह भी पढ़ें- TCS ने सैकड़ों कर्मचारियों को दी गुड न्यूज, 3 महीने से रुकी हायरिंग कंफर्म की; 5 महीने से रुका इंक्रीमेंट भी शुरू

TCS का जवाब- गलत और भ्रामक जानकारी

दूसरी ओर, TCS ने इन आरोपों को सिरे से खारिज (TCS reaction) कर दिया है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि,

"यहां जो जानकारी साझा की गई है वह गलत और भ्रामक है। हमारे हालिया इनिशिएटिव में केवल सीमित संख्या में कर्मचारियों पर असर पड़ा है। जिन पर असर पड़ा है, उन्हें पूरी देखभाल और सेवरेंस पैकेज दिया गया है, जो उनके अधिकार के अनुसार है।"

कई महीनों से विवादों में हैं TCS

टीसीएस पिछले कुछ महीनो से कर्मचारियों की छंटनी और ऑफर लेटर होल्ड करने को लेकर विवादों में है। कंपनी ने जुलाई 2025 में 12,260 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था, जो कुल वर्कफोर्स का करीब 2% है।

अप्रैल-जून तिमाही वित्त-वर्ष (FY26) के अंत में TCS के पास 6,13,069 कर्मचारी थे।

अब मामला सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में देखना होगा कि सरकार इस विवाद में क्या रुख अपनाती है और कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाया जाता है।

यह भी पढ़ें- फावड़ा चलाना और चूना ढोना...रतन टाटा ने यहां से की थी करियर की शुरुआत; जाते-जाते TATA को बना दिया भरोसे का ब्रांड