सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    30 हजार को निकालने के बाद TCS ने लाखों कर्मचारियों को दिया तोहफा, वेरिएबल पे आउट में किया भारी इजाफा

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 11:54 AM (IST)

    टीसीएस ने 30,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी के बाद, मिड और सीनियर-लेवल के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने तीसरी तिमाही के लिए वेर ...और पढ़ें

    30 हजार को निकालने के बाद TCS ने लाखों कर्मचारियों को दिया तोहफा, वेरिएबल पे आउट बढ़ाकर 80% किया

    30 हजार को निकालने के बाद TCS ने लाखों कर्मचारियों को दिया तोहफा, वेरिएबल पे आउट बढ़ाकर 80% किया

    HighLights

    1. टीसीएस ने मिड-सीनियर कर्मचारियों का वेरिएबल पे बढ़ाया।

    2. दो साल बाद वेरिएबल पे 80% तक पहुंचा।

    3. कंपनी का एआई रणनीति पर विशेष ध्यान।

    नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेक कंपनी टीसीएस ने पिछले 6 महीने में लगभग 30 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की। भारी पैमाने पर छंटनी के बाद TCS के लाखों कर्मचारियों को अब तोहफा दिया है। TCS ने Q3 में मिड और सीनियर लेवल के कर्मचारियों के लिए तिमाही वेरिएबल पे आउट बढ़ाकर 80% कर (TCS raises variable pay out) दिया है।

    TCS के शेयरों में आज 19 फरवरी 2026 को तेजी भी देखी गई। करीब सुबह 11:30 मिनट पर इसके शेयर 0.80 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,716. 50 रुपये के स्तर पर कारोबार (TCS Share Price) कर रहे हैं। पिछले पांच दिनों में कंपनी के शेयरों में 3.89% में तेजी देखी गई है।

    दो साल से वेरिएबल पे में हो रही थी कटौती

    सूत्रों ने बताया कि यह एक बड़ा बदलाव है। लगभग दो साल से मिड और सीनियर लेवल के कर्मचारियों के लिए वेरिएबल पे को घटाकर 20-50 परसेंट (TCS variable pay out) कर दिया गया था।

    करीब दो साल बाद अब मिड और सीनियर लेवल कर्मचारियों के वेरिएबल पे आउट में इजाफा हुआ है।

    इन्हें मिला 80 फीसदी तक वेरिएबल

    एक कर्मचारी ने कहा कि कंपनी ने अधिकतार मिड-लेवल कर्मचारियों को उनके वेरिएबल पे का लगभग 80 परसेंट मिल गया। मिड-लेवल कर्मचारियों को अब उनके ऑफर लेटर CTC में बताए गए वेरिएबल पे के करीब वेरिएबल पे मिल रहा है। सीनियर लेवल के कर्मचारियों के लिए, यह अभी भी 40-80 परसेंट के बीच है।

    खबरें और भी

    कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि कंपनी ने उन्हें अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) का वेरिएबल पे कर दिया है, जो उन्हें जनवरी में मिला।

    इससे पहले TCS का कहना था कि उसने अपने 70 परसेंट से ज्यादा कर्मचारियों को हर तीन महीने में 100 परसेंट वेरिएबल अलाउंस दिया, जिसमें ज्यादातर जूनियर वर्कफोर्स थे।

    AI स्ट्रैटेजी पर है कंपनी का फोकस

    ऐसा लगता है कि यह फैसला डिमांड के नजरिए से कंपनी के अच्छे आउटलुक की वजह से लिया गया है। TCS अपनी AI स्ट्रैटेजी (TCS Focus on AI) पर भी दोगुना जोर दे रही है। कंपनी के अनुसार उसने सालाना AI रेवेन्यू में $1.8 बिलियन कमाए हैं और अब तक 5,000 प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

    यह भी पढ़ें- TCS ने छंटनी के बाद बचे हुए कर्मचारियों को दे दिया तोहफा, इतनी बढ़ाई सैलरी; टेंशन के बीच चेहरे पर लौटी खुशी!