सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Texmaco Rail के शेयर में आएगा 35 फीसदी का उछाल? ब्रोकरेज ने बताया नया टारगेट

Published: Fri, 16 Aug 2024 02:35 PM (IST)

जून तिमाही में टेक्समैको रेल की ऑर्डर बुक 7460 करोड़ रुपये की थी। इसमें 60 फीसदी हिस्सा वैगन ऑर्डर का ...और पढ़ें

घरेलू ब्रोकरेज नुवामा इंस्टीट्यूशनल टेक्समैको रेल को लेकर काफी बुलिश है।
घरेलू ब्रोकरेज नुवामा इंस्टीट्यूशनल टेक्समैको रेल को लेकर काफी बुलिश है।

HighLights

  1. नुवामा ने टेक्समैको को 'Buy' रेटिंग दी है और 331 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
  2. टेक्समैको रेल ट्रेन के वैगन, कोच और लोकोमोटिव की मैन्युफैक्चरिंग करती है।
  3. टेक्समैको रेल के शेयरों ने पिछले एक साल में 110 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से रेलवे सेक्टर के शेयरों में सुस्ती देखी जा रही है। खासकर, बजट 2024 में रेलवे सेक्टर के लिए कोई बड़ा एलान नहीं हुआ, इससे भी निवेशकों का मनोबल कमजोर हुआ। रेलवे सेक्टर के कई स्टॉक कुछ स्टॉक में 20 फीसदी का करेक्शन भी हुआ। लेकिन, Texmaco Rail के शेयरों में करीब 35 फीसदी का उछाल आ सकता है।

घरेलू ब्रोकरेज नुवामा इंस्टीट्यूशनल टेक्समैको रेल को लेकर काफी बुलिश है। नुवामा का मानना है कि टेक्समैको के शेयर 35 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं। टेक्समैको रेल ने सालाना आधार पर जून तिमाही में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन, तिमाही आधार पर इसके रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों में गिरावट आई है। हालांकि, ब्रोकरेज का मानना है कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही ज्यादातर कंपनियों के लिए सुस्त ही रहती है।

टेक्समैको रेल की ऑर्डर बुक दमदार

नुवामा का कहना है कि जून तिमाही में टेक्समैको रेल की ऑर्डर बुक 7,460 करोड़ रुपये की थी। इसमें 60 फीसदी हिस्सा वैगन ऑर्डर का है। टेक्समैको की पावर डिवीजन को पिछले दिनों मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन से 240 करोड़ रुपये का ऑर्डर भी मिला है। कंपनी के नेट-कैश में सुधार जारी है। कंपनी अगले महीने तक जिंदल रेल का अधिग्रहण पूरा कर सकती है। इसके लिए उसे 615 करोड़ रुपये देना होगा।

टेक्समैको रेल का टारगेट प्राइस

नुवामा ने टेक्समैको को 'Buy' रेटिंग दी है और 331 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। टेक्समैको रेल के शेयर शुक्रवार दोपहर तक 2.02 फीसदी उछाल के साथ 250.25 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। कोलकाता मुख्यालय वाली टेक्समैको रेलवे वैगन, कोच और लोकोमोटिव की मैन्युफैक्चरिंग करती है। इसकी सहायक कंपनियों में बेलूर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, टेक्समैको ट्रांसट्रैक प्राइवेट लिमिटेड, टेक्समैको रेल सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Ola Electric के शेयर में तेजी जारी, शुक्रवार के कारोबारी सत्र में करीब 16 फीसदी चढ़ा स्टॉक

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।