यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत का सबसे महंगा रेल सफर, एक टिकट की कीमत 20 लाख रुपये, लग्जरी होटल जैसी हर बोगी
Indias Most Expensive Train भारत में एक ट्रेन ऐसी है जिसके एक टिकट का किराया 20 लाख रुपये तक है। खास बात है कि इस रेल में यात्री 7 दिन और 6 रातों तक स ...और पढ़ें

नई दिल्ली। भारत में ट्रेन को परिवहन का सबसे सस्ता और सुलभ साधन माना जाता है। भारतीय रेलवे किराये पर सब्सिडी देता है इसलिए यात्री टिकट काफी सस्ते होते हैं। लेकिन, क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि देश में एक ट्रेन ऐसी है जिसके एक टिकट का किराया 20 लाख रुपये है। दरअसल, इस ट्रेन को भारत की सबसे महंगी रेल (Indias Most Expensive Train) कहा जाता है।
हम बात कर रहे हैं महाराजा एक्सप्रेस (The Maharajas Express) की, जिसके प्रेसिडेंशियल सुइट के टिकट की कीमत ₹20,90,760 (लगभग 24,890 अमेरिकी डॉलर) तक पहुँचती है। एक आम आदमी इस किराये को सुनकर चौंक सकता है लेकिन यह सच है। आइये आपको बताते हैं आखिर यह ट्रेन किस रुट पर चलती है और इसमें ऐसी क्या खास बात है कि एक टिकट के लिए 20 लाख रुपये वसूले जाते हैं।
महाराजा एक्सप्रेस का महंगा सफर
देश में चलने वाली महाराजा एक्सप्रेस, एक टूरिस्ट ट्रेन है जो देश-विदेश के सैलानियों को अहम टूरिस्ट प्लेस पर लेकर जाती है। इस ट्रेन में अलग-अलग तरह के ट्रैवल पैकेज मिलते हैं जिनकी कीमत 651000 से लेकर 2090760 रुपये तक है।
महाराजा एक्सप्रेस के ट्रैवल पैकेज और प्राइस
महाराजा एक्सप्रेस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन में द इंडियन स्पेलंडर (The Indian Splendour), जिसमें 7 दिन, 6 रात और 2724 किलोमीटर की यात्रा के लिए 20 लाख रुपये तक लिए जाते हैं।
खबरें और भी
इस ट्रेन में 4 अलग-अलग कैटेगरी, डिलक्स केबिन, जूनियर सुइट, सुइट और प्रेसिडेंशियल सुइट उपलब्ध हैं। डिलक्स केबिन में सिंगल पैसेंजर का किराया 651000 रुपये, जूनियर सुइट में 834960 रुपये, सुइट में 1217160 रुपये और प्रेसिडेंशियल सुइट में 2090760 रुपये है।
ट्रैवल पैकेज में क्या-क्या मिलता
महाराजा एक्सप्रेस का टिकट इतना महंगा होने की खास वजह है इस ट्रेन और ट्रैवल पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं, जिनमें पूरे सफर के दौरान खाना, टूरिस्ट प्लेस पर होटल स्टे, अल्कोहल ड्रिंक और अन्य ट्रैवल खर्च शामिल हैं।
महाराजा एक्सप्रेस एक भव्य और लग्जरी ट्रेन है, जिसके कोच के अंदर की खूबसूरती देखते ही बनती है और किसी पांच सितारा होटल के कमरों से कम नहीं लगती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि महाराजा एक्सप्रेस, रेल पटरियों पर दौड़ती हुई एक 5 स्टार होटल है।
अहम टूरिस्ट स्पॉट की सैर
महाराजा एक्सप्रेस मुख्य रूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों की सैर कराती है। इस दौरान ताजमहल, रणथंभौर नेशनल पार्क व जयपुर और उदयपुर के महल व किले शामिल हैं।