सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीएसटी दरों में बदलाव पर कोई फैसला नहीं होगा: निर्मला सीतारमण

Published: Tue, 27 Aug 2024 10:30 PM (IST)

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि जीएसटी प्रणाली का समस्त देश को लाभ मिल रहा है। लोग निर्लज्ज तरीके से ...और पढ़ें

GST दरों में बदलाव को लेकर निर्मला सीतारमण का बयान
GST दरों में बदलाव को लेकर निर्मला सीतारमण का बयान

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि जीएसटी को लेकर गलत प्रचार किया जाता है कि इसके तहत लोगों से अधिक टैक्स लिया जा रहा है। हम यह पूछना चाहते हैं कि ऐसे लोग कोई एक भी ऐसा आइटम बता दें, जिस पर जीएसटी के पहले के मुकाबले अधिक टैक्स लिया जा रहा है।

जीएसटी प्रणाली का समस्त देश को लाभ मिल रहा है। लोग निर्लज्ज तरीके से जीएसटी के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं।

जीएसटी घटाने के पक्ष में नहीं वित्त मंत्री

सीतारमण ने कहा कि राज्यों के वित्त मंत्री जब काउंसिल की बैठक में शामिल होते हैं तो वस्तुओं पर जीएसटी घटाने के पक्ष में नहीं होते हैं। क्योंकि वित्त मंत्री होने के नाते उनके लिए राजस्व मायने रखता है। हालांकि, कुछ मंत्री बैठक से बाहर आकर कुछ और बोलते हैं।

उन्होंने कहा कि कल्पना कीजिए कि जीएसटी संग्रह घटने लगा तो लोग वित्त मंत्री को कटघरे में खड़ा कर देंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 9 सितंबर को आयोजित होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी दरों में बदलाव पर कोई फैसला नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- यूपीएस लागू करना कोई यू-टर्न या रोलबैक नही: वित्तमंत्री

9 सितंबर के बाद काउंसिल की बैठक

अभी काउंसिल की कमेटी यह जांच करेगी कि इस दिशा में कितना काम हुआ है और फिर दरों को तार्किक बनाने के लिए गठित मंत्रियों का समूह फैसला लेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि आगामी 9 सितंबर के बाद होने वाली काउंसिल की बैठक में दरों को तार्किक बनाने पर विचार-विमर्श हो सकता है।

उन्होंने बताया कि जीएसटी के दायरे में 12 हजार उत्पाद हैं और सभी की समीक्षा करना आसान नहीं है। आगामी बैठक में हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस पर लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी को कम या समाप्त करने पर विचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- सरकार ने UAE से रियायती दर पर 160 टन सोने के आयात की अधिसूचना जारी की, व्यापार समझौते के तहत हुआ ऐसा