सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इसे पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान, जाने ऑटो व‌र्ल्ड के रोचक तथ्य

By Edited By:
Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

हम अकसर कुछ ऐसी बातों या चीजों से रू-ब-रू होते हैं तो आमतौर पर सभी के साथ होती हैं। इन चीजों के पीछे का इतिहास भी ऐसा है जो आपका हैरान भी करेगा और आपक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हम अकसर कुछ ऐसी बातों या चीजों से रू-ब-रू होते हैं तो आमतौर पर सभी के साथ होती हैं। इन चीजों के पीछे का इतिहास भी ऐसा है जो आपका हैरान भी करेगा और आपको रोचक भी लगेंगे। इन चीजों के पीछे कुछ कारण सामान्य होते हैं, या फिर कुछ बेहद ही आश्चर्यजनक। ऑटोमोबाइल की दुनिया के साथ भी ऐसा ही है। ऑटो व‌र्ल्ड के तथ्य ऐसे हैं जिसे आम लोगों न कभी पढ़ा होगा और न कभी सुना होगा। क्या आपने कभी ऑटोमोबाइल जगत से जुड़े रोचक तथ्यों पर गौर किया है। उदाहरण के लिए दुनिया का पहला कार रेडियो कब बना, कार में सुरक्षा के लिए दिये गये एअरबैग से जुड़े रहस्य जैसे ऑटोमोबाइल जगत के रोचक तथ्य जिन्हें जानकर आप हैरान हो जायेंगे।

- दुनिया की सबसे पुरानी कार को आज भी सुरक्षित रखा गया है। इस कार का निर्माण सन 1884 में फ्रांस में किया गया था। इस कार को सन 2011 में नीलाम किया गया उस दौरान इस कार की कीमत 40.6 लाख डॉलर तय की गई थी।

- दुनिया के पहले कार रेडियो का अविष्कार सन 1929 में पॉल गेविन ने किया था। उसी समय इस रेडियो को सबसे पहले किसी कार में प्रयोग किया गया था।

ये है दुनिया की सबसे फास्ट कार, जानिए इसकी खासियतें

- दुनिया का सबसे कम उंचाई वाली कार, इस कार की उंचाई महज 19 इंच है, और इसका निर्माण लंदन के बकिंघमशैर के रहने वाले पैरी वॉटकिंस ने किया है।

- अब तक की बनी हुई सबसे महंगी कार बुगाटी रॉयल कैलेनर कूपे है। इस कार की कीमत 80.7 लाख डॉलर है। इस कार को पहली बार सन 1931 में लॉन्च किया गया था।

- दुनिया में सबसे पहली बार सन 1902 में वाहन तेज चलाने के कारण किसी कार का चालान किया गया था। गौरतलब है कि उस समय ज्यादा से ज्यादा कोई कार 45 मील प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ पाती थी।

दुनिया में पहली बार! जल्द आ रही है पानी से चलने वाली कार

- दुनिया में पहला रेसिंग ट्रैक सन 1907 में लंदन के ब्रूकलैंड सरी में बनाया गया था।

- 21 नवंबर सन 1985 में महज 42 सेकेंड में ही किसी कार का इंजन निकालकर उसकी जगह पर दसरा इंजन लगाया गया था। उस कार का नाम फोर्ड एस्कॉर्ट था, ऐसा पहली बार हुआ था जब इतने कम समय में इंजन स्थानांतरित किया गया था।

- आपको बता दें कि, रोल्स रॉयस के लोगो को 'द स्परिट ऑफ एक्टेसी' कहा जाता है। सन 2008 में रोल्स रॉयस ने एक कार के लिये हीरे से जड़ित लोगो का निर्माण किया था। इस लोगो की कीमत 2 लाख डॉलर था।

ये है दुनिया की सबसे महंगी कार

- जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने एक बार जेल में रहते हुए मर्सडीज बेंज के एक डीलर को कार लोन लेने के लिये पत्र लिखा था। आपको हैरानी होगी कि दुनिया भर में मशहूर कार निर्माता फॉक्सवैगन का नाम हिटलर ने ही दिया था।

- दुनिया में सबसे ज्यादा रोल्स रॉयस कारें हांगकांग शहर में हैं। इसे सिटी ऑफ रोल्स रॉयस भी कहा जाता है।

- दुनिया की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा प्रतिदिन 13,000 कारों का उत्पादन करती है।

- दुनिया को आईफोन से रू-ब-रू कराने वाले स्टीव जॉब्स की कार पर कभी भी नंबर प्लेट नहीं लगा था।

- दुनिया में प्रतिवर्ष 6 करोड़ कारों का उत्पादन होता है, यानी की 1,65,000 कार रोजाना।

- इटली की सबसे लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी फिएट की सब ब्रांड फरारी प्रतिदिन महज 14 कारों का ही निर्माण करती है।

- साल 1769 में दुनिया में पहली बार कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उसके पहले दुनिया में कोई भी वाहन दुर्घटना नहीं दर्ज की गई थी। आज भी उस कार को पेरिस में एक म्यूजियम में सुरक्षित रखा गया है।