सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saving Account पर ये बैंक दे रहे हैं FD जैसा ब्याज, ग्राहकों को हो रहा तगड़ा मुनाफा

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Sat, 17 Jun 2023 01:00 PM (IST)

Highest savings account interest rate बैंकों की ओर से पिछले कुछ महीनों में ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। ...और पढ़ें

सेविंग अकाउंट पर स्मॉल फाइनेंस बैंक, कमर्शियल बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज दे रहे हैं। (फाइल फोटो)
सेविंग अकाउंट पर स्मॉल फाइनेंस बैंक, कमर्शियल बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज दे रहे हैं। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क। RBI की ओर से ब्याज दरों में इजाफा करने के बाद एफडी के साथ-साथ सेविंग अकाउंट पर भी कुछ बैंक आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। सेविंग अकाउंट एफडी से काफी अलग होता है और इसमें पैसा निकालने और जमा करने की कोई भी सीमा नहीं होती है।

आज हम अपनी रिपोर्ट में उन बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने निवेशकों को 7 प्रतिशत तक की ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

एयरटेल पेमेंट बैंक के सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर

एयरटेल पेमेंट बैंक में एक लाख से लेकर दो लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर 7 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा बैंक एक लाख रुपये तक के निवेश पर दो प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक के सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक में सेविंग अकाउंट में 15 लाख से अधिक डिपॉजिट रखने पर 6.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। वहीं, 5 लाख के जमा पर सेविंग डिपॉजिट पर 4 प्रतिशत की ब्याज मिल रही है।

Equitas स्मॉल फाइनेंस बैंक के सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर

Equitas स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से एक लाख के डिपॉजिट पर 3.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। एक लाख से पांच लाख के डिपॉजिट पर 5.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, पांच लाख से अधिक के डिपॉजिट पर 7 प्रतिशत का ब्याज बैंक दे रहा है।

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 25 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ से कम के डिपॉजिट पर 7 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 5 लाख से अधिक के बैलेंस पर 7.11 प्रतिशत की ब्याज मिल रही है और एक लाख से लेकर पांच लाख तक के बैलेंस पर 6.11 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।