सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Government Apps: सरकारी दफ्तर के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, समय और पैसे बचाने के लिए फोन में रखें ये ऐप

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 09:24 AM (IST)

    अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप कई काम चंद मिनटों में निपटा सकते हैं।लोगों का समय और पैसा बचें इसके लिए सरकार ने भी कई ऐप लॉन्च किये हैं। इन ऐप्स के ...और पढ़ें

    समय और पैसे बचातें हैं ये Government Apps
    समय और पैसे बचातें हैं ये Government Apps

    HighLights

    1. DigiLocker App में डॉक्यूमेंट्स स्टोर कर सकते हैं।
    2. UMANG ऐप में ईपीएफओ डिटेल्स भी मिलती है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस डिजिटल जमाने में स्मार्टफोन हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है। अब पेमेंट से लेकर कई जरूरी काम हम आसानी से कर सकते हैं। लेकिन जब बात सरकारी काम की आती हैं तो अक्सर हमें गवर्नमेंट ऑफिस जाना पड़ता है। हालांकि, सरकार ने लोगों को सहूलियत दी है कि वह ऐप के जरिये कई काम निपटा लें या फिर उन्हें ऐप पर ही जानकारी मिल जाए।

    जी हां, सरकार ने कई ऐप्स लॉन्च किये हैं। इन ऐप्स के जरिये आप कई डिटेल्स हासिल कर सकते हैं। यह सरकारी ऐप्स (Government Apps) कई कामों को आसान कर देता है। आज हम आपको बताएंगे कि आपको अपने फोन में कौन-से सरकारी ऐप्स रखने चाहिए, जिससे आप सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने से बच सकते हैं।

    उमंग ऐप (UMANG App)

    एक ही जगह पर आधार कार्ड (Aadhaar Card), डिजिलॉकर (DigiLocker), पासपोर्ट (Passport) और ईपीएफओ (EPFO) जैसे सरकारी सर्विस की डिटेल्स जानने के लिए उमंग ऐप (UMANG) बहुत मददगार साबित है। दरअसल, उमंग ऐप को सभी सर्विसेज के लिए इंटीग्रेट कर दिया गया है। ऐसे में अब अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग मोबाइल ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी।  

    एमआधार ऐप (mAadhaar App)

    आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी के लिए एमआधार ऐप (mAadhaar App) काफी मदद करता है। इस ऐप से आप आधार कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं और साथ ही आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा आधार से जुड़े कई कामों को निपटाने के लिए भी आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    डिजीलॉकर ऐप (DigiLocker App)

    सरकार ने डिजिटल लॉकर की भी सुविधा दी है। डिजीलॉकर ऐप (DigiLocker App) एक तरह का डिजिटल लॉकर है। इसमें आप ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स को स्टोर कर सकते हैं। इस लॉकर की खासियत है कि इसे केवल आधिकारिक तौर पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है। आप डिजीलॉकर में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पैन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स को स्टोर कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या किराना स्टोर्स का खत्म हो जाएगा वजूद, क्विक कॉमर्स से क्यों डर रहे दुकानदार?

    MyGov

    आम जनता की राय के लिए सरकार ने MyGov ऐप लॉन्च किया। यहां तक कि इस ऐप के जरिये आप सरकारी योजना और नीतियों के बारे में जानकारी भी पा सकते हैं।

    mParivahan App

    अपने व्हीकल से जुड़ी जानकारी को पाने के लिए mParivahan ऐप काफी कारगार साबित हो सकता है। इस ऐप की मदद से आप अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी RC डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा चालान की पेमेंट भी कर सकते हैं। व्हीकल की डिटेल्स को अपडेट करने के लिए भी आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के रेट्स हो गए अपडेट, चेक करें कहां मिलेगा सबसे सस्ता फ्यूल