सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tips Music Dividend: म्यूजिक बनाने वाली कंपनी दे रही डिविडेंड, निवेशकों के अकाउंट में आएगी इतनी राशि

    Updated: Thu, 24 Oct 2024 10:10 AM (IST)

    अगर आप स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं तो आपका फोकस डिविडेंड स्टॉक पर भी होना चाहिए। आज म्यूजिक इंडस्ट्रीज में जानी-मानी कंपनी टिप्स इंडस्ट्रीज डि ...और पढ़ें

    Tips Music Dividend: 2 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड
    Tips Music Dividend: 2 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेशकों को रिटर्न के साथ डिविडेंड से भी लाभ होता है। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार डिविडेंड डबल बेनिफिट करवाता है। ऐसे में मार्केट इन्वेस्टर का फोकस हमेशा डिविडेंड स्टॉक पर बना रहता है। आज भी मार्केट में लिस्ट म्यूजिक कंपनी डिविडेंड दे रही है। जी हां, हम टिप्स इंडस्ट्रीज (Tips Industries) के बारे में बात कर रहे हैं।

    टिप्स इंडस्ट्रीज ने हाल ही में बताया था कि वह निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देगी। अगर आपके पास भी टिप्स इंडस्ट्रीज के शेयर हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि आपके अकाउंट में कब और कितनी डिविडेंड की राशि आएगी।

    कितना मिल रहा डिविडेंड (Tips Music Dividend)

    टिप्स इंडस्ट्रीज चालू वित्त वर्ष का दूसरा अंतरिम डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने बताया कि वह अपने निवेशकों को 1 रुपसे फेस वैल्यू वाले शेयर पर 2 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइनलिंग में कहा था कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 24 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) यानी आज का दिन तय किया गया है। इसका मतलब है कि जिन शेयरधारकों के डीमैट अकाउंट (Demat Account) में टिप्स इंडस्ट्रीज के शेयर (Tips Industries Share) है उन्हें आज लाभांश का लाभ मिलेगा।

    कब आएगी डिविडेंड राशि (Tips Music Dividend Payment Date)

    कंपनी के शेयर भले ही आज एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे पर शेयरधारकों के अकाउंट में आज डिविडेंड की राशि नहीं आएगी। जी हां, स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी 12 नवंबर 2024 या उससे पहले शेयरधारकों के अकाउंट डिविडेंड ट्रांसफर कर देगी।

    खबरें और भी

    टिप्स इंडस्ट्रीज ने कब-कब दिया डिविडेंड (Tips Music Dividend History)

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी इस साल का तीसरा लाभांश दे रही है। इससे पहले कंपनी ने अगस्त 2024 में 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं फरवरी 2024 में 3 रुपये का डिविडेंड दिया था। इसके अलावा शेयरहोल्डर्स के अकाउंट में अक्टूबर 2023 में 2 रुपये प्रति शेयर और अगस्त 2023 में 0.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिला था।

    ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel की कीमत हो गई अपडेट, टंकी फुल करवाने से पहले क्या आपके शहर में मिल रहा सस्ता फ्यूल

    टिप्स म्यूजिक शेयर प्राइस (Tips Music Share Price)

    बुधवार के सत्र में कंपनी के शेयर 75.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए थे। आज सुबह से कंपनी के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। 9.25 बजे टिप्स इंडस्ट्रीज के शेयर करीब 1 फीसदी चढ़कर 788.85 रुपये प्रति शेयर पहुंच गए थे।

    अगर कंपनी के शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 128 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि यह एक तरह से मैल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) है।

    ये भी पढ़ें: पुराना कर्ज चुकाने के लिए नया लोन लेना सही है? क्या हैं इसके फायदे और नुकसान