सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई वाली कंपनियाँ, टॉप 10 की लिस्ट में कौन-कौन? कोई भारतीय है या नहीं

Published: Sun, 08 Feb 2026 10:26 AM (IST)

दुनिया की सबसे अधिक राजस्व वाली शीर्ष 10 कंपनियों (top 10 companies with the highest revenue) की सूची जारी हुई ...और पढ़ें

ये हैं सबसे अधिक रेवेन्यू कमाने वाली टॉप 10 कंपनियां

ये हैं सबसे अधिक रेवेन्यू कमाने वाली टॉप 10 कंपनियां

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। दुनिया में कई बड़ी-बड़ी कंपनिया हैं। इनमें से कुछ प्रॉफिट में आगे हैं, तो कुछ मार्केट कैपिटल में, तो कुछ कर्मचारियों की संख्या के मामले में सबसे आगे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि रेवेन्यू के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी कंपनियां कौन-सी हैं? आइए हम बताते हैं।

टॉप 10 कंपनियों में अमेरिका का दबदबा

रेवेन्यू के मामले में दुनिया की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में से 7 अमेरिका की हैं। वहीं दो कंपनियां चीन और 1 सऊदी अरब की है। रेवेन्यू के मामले में टॉप 10 कंपनियों में कोई भी भारतीय कंपनी नहीं है।

ये हैं टॉप 10 कंपनियां

क्रम संख्या कंपनी रेवेन्यू (अरब डॉलर) देश
1. वॉलमार्ट 703.06 अमेरिका
2. अमेजन 691.33 अमेरिका
3. सऊदी अरामको 461.56 सऊदी अरब
4. सिनोपेक 444.74 चीन
5. यूनाइटेड हेल्थ 435.15 अमेरिका

6.

एप्पल 416.16 अमेरिका
7. बर्कशायर हैथवे 397.14 अमेरिका
8. पेट्रोचाइना 394.62 चीन
9. सीवीएस हेल्थ 394.08 अमेरिका
10. मैककेसन 387.09 अमेरिका

कब का है रेवेन्यू डेटा?

ध्यान रहे कि यहां सऊदी अरामको, सिनोपेक, बर्कशायर हैथवे और पेट्रोचाइना का रेवेन्यू डेटा 2024 के जुलाई से लेकर जून 2025 तक का है। वहीं बाकी कंपनियों का रेवेन्यू डेटा अक्टूबर 2024 से सितंबर 2025 तक का है।

भारतीय कंपनी का कौन-सा नंबर?

बता दें कि रेवेन्यू के मामले में जो भारतीय कंपनी सबसे आगे है, उनमें पहले नंबर पर है रिलायंस इंडस्ट्रीज (दुनिया में 65वां नंबर)। इसका रेवेन्यू 2024 के जुलाई से लेकर जून 2025 तक की अवधि में 114.60 अरब डॉलर रहा। वहीं दूसरे नंबर पर एलआईसी (दुनिया में 68वां नंबर) है, जिसका रेवेन्यू समान अवधि में 106.16 अरब डॉलर रहा।
वहीं तीसरे नंबर पर इंडियन ऑयल है, जिसका दुनिया में 97वां नंबर पर है। इसने 2024 के जुलाई से लेकर जून 2025 तक की अवधि में 88.36 अरब डॉलर का रेवेन्यू कमाया।


ये भी पढ़ें - Tata ग्रुप की कंपनी करेगी नया कारनामा, बनाएगी सबसे बड़ा डिलिवरी सेंटर; ₹3300 Cr होंगे खर्च