ये हैं नौकरी देने वाली भारत की 10 सबसे बड़ी कंपनियां, दूसरे नंबर का नाम कर देगा हैरान! इंफोसिस, महिंद्रा-LIC को पछाड़ा
भारत में कर्मचारियों को आकर्षक सैलरी और सुविधाएं देने वाली शीर्ष 10 कंपनियों की सूची जारी की गई है। टाटा ग्रुप की टीसीएस 6 लाख से अधिक कर्मचारियों के ...और पढ़ें

ये हैं भारत की टॉप 10 एम्प्लॉयर्स कंपनियां

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। भारत में कई कंपनियां हैं, जो अपने कर्मचारियों को आकर्षक सैलरी, सुविधाएं और करियर ग्रोथ के मौके प्रदान करती हैं। इनमें से कई कंपनियां लाखों लोगों को नौकरी देती हैं। ये कंपनियां न केवल अपने कर्मचारियों को बेस्ट फैसिलिटीज देती हैं, बल्कि वे देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान करती हैं। आइए जानते हैं कि भारत की टॉप 10 एम्प्लॉई कंपनियों (Top 10 Largest Employers in India) में किसके-किसके नाम शामिल हैं।
पहले नंबर पर कौन?
भारत में सबसे बड़ी एम्पलॉयर (Largest Employer in India) कंपनी टाटा ग्रुप की टीसीएस (TCS) है। टीसीएस के पास 6,07,979 कर्मचारी हैं। बता दें कि भारत में पहले नंबर पर होने के अलावा कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से टीसीएस का दुनिया में 8वां नंबर है।
दूसरे नंबर पर कौन?
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि भारत की दूसरी सबसे बड़ी एम्प्लॉयर कंपनी Quess Corp है। Quess Corp एक लिस्टेड कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 2,666 करोड़ रुपये है। आपने बड़ी एम्प्लॉयर कंपनी के तौर पर Quess Corp का नाम शायद ही कभी सुना हो, मगर ये इस लिस्ट में शामिल है।
असल में ये एक आउटसोर्सिंग फर्म है। Quess Corp भारत की लीडिंग बिजनेस सर्विसेज प्रोवाइडर और दुनिया की सबसे बड़ी स्टाफिंग फर्मों में से एक है, जो नौ देशों में 4.80 लाख से ज्यादा लोगों को रज़गार देती है। इसका हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है, और यह 3,000 से अधिक क्लाइंट्स के लिए वर्कफोर्स मैनेजमेंट, IT स्टाफिंग और फैसिलिटी मैनेजमेंट में एक्सपर्टाइज रखती है।
ये है टॉप 10 एम्प्लॉयर्स की पूरी लिस्ट
| क्रम संख्या | कंपनी का नाम | कर्मचारियों की संख्या |
| 1. | TCS | 607,979 |
| 2. | Quess Corp | 4.80 लाख से अधिक |
| 3. | इंफोसिस | 323,788 |
| 4. | महिंद्रा एंड महिंद्रा | 260,000 |
| 5. | कोल इंडिया | 248,550 |
| 6. | रिलायंस इंडस्ट्रीज | 236,334 |
| 7. | एसबीआई | 232,296 |
| 8. | विप्रो | 230,000 |
| 9. | एचसीएल टेक | 223,420 |
| 10. | एचडीएफसी बैंक | 214,521 |
और कौन-कौन है लिस्ट में?
इस लिस्ट में आगे और भी कई बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं। इनमें आईसीआईसीआई बैंक (182,665), टेक महिंद्रा (148,731), टाटा स्टील (115,788), एक्सिस बैंक (104,633) और एलआईसी (104,036) शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - Stock Market: निफ्टी 25900 के ऊपर निकला, तो शुरू होगी नई तेजी; एक्सपर्ट से जानें शेयर बाजार का आउटलुक