सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया की इन 10 कंपनियों में हैं सबसे ज्यादा कर्मचारी, नंबर 1 कौन? लिस्ट में भारत की ये कंपनी शामिल

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 03:29 PM (IST)

    दुनिया में कई बड़ी कंपनियां हैं, पर वॉलमार्ट सबसे बड़ी नियोक्ता (Largest Employers in the World) है, जिसमें 21 लाख कर्मचारी हैं। यह कंपनी 1962 में शुर ...और पढ़ें

    दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट एम्प्लॉयर्स में टीसीएस शामिल

    दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट एम्प्लॉयर्स में टीसीएस शामिल

    HighLights

    1. वॉलमार्ट दुनिया की सबसे बड़ी एम्प्लॉयर कंपनी है

    2. टीसीएस दुनिया के टॉप 10 एम्प्लॉयर्स में शामिल

    3. भारतीय रेलवे भारत में सबसे बड़ी नियोक्ता

    नई दिल्ली। दुनिया में एक से एक बड़ी कंपनियां है, जिनमें हजारों लाखों लोग काम करते हैं। इनमें से कुछ कंपनियां अमेरिका और चीन की हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा कि किस कंपनी में सबसे ज्यादा लोग काम करते हैं? भारत में किस  कंपनी के पास सबसे अधिक कर्मचारी (Largest Employers in the World) हैं? अगर नहीं जानते हैं तो आइए हम बताते हैं।

     

    वॉलमार्ट है नंबर 1

    बता दें कि अमेरिका की वॉलमार्ट दुनिया की सबसे बड़ी एम्प्लॉयर कंपनी है। ये दुनिया में सबसे अधिक लोगों को नौकरी देने वाली है। वॉलमार्ट में लगभग 21 लाख लोग काम करते हैं। यह कंपनी 1962 में दो भाइयों सैम वाल्टन और जेम्स "बड" वाल्टन ने शुरू की थी।

    भारत की कौन सी कंपनी है लिस्ट में

    भारत की टीसीएस दुनिया के टॉप 10 एम्प्लॉयर्स की लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट में ये 8वें नंबर पर है। टीसीएस में 607,979 लोग काम करते हैं।

    दुनिया की इन कंपनियों के पास हैं सबसे अधिक कर्मचारी


    क्रम संख्या कंपनी का नाम  कर्मचारियों की संख्या किस देश की कंपनी
    1. वॉलमार्ट 2,100,000 अमेरिका
    2. अमेजन 1,546,000 अमेरिका
    3. बीवाईडी 968,900 चीन
    4. जिंगडांग मॉल  900,000 चीन
    5. फॉक्सकॉन (हॉन हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री) 826,608 ताइवान
    6. एक्सेंचर 791,000 आयरलैंड
    7. वोक्सवैगन 656,134 जर्मनी
    8. टीसीएस 607,979 भारत
    9. डीएचएल ग्रुप 594,879 जर्मनी
    10. कम्पास ग्रुप 580,000 यूके

     

    भारत की सबसे बड़ी एम्प्लॉयर कौन-कौन

    भारत की बड़ी एम्प्लॉयर्स में इंडियन रेलवे टॉप पर है, जिसके पास 12 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। पर ये एक सरकारी कंपनी है। अन्य बड़े एम्प्लॉयर्स में क्वेस कॉर्प, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस के अलावा टाटा स्टील, एचसीएल टेक, विप्रो और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

     

    ये भी पढ़ें - देश के 1% सबसे अमीर लोगों की दौलत में 62% हुआ इजाफा, 2000 से 2023 तक जमकर बरसा पैसा; गरीबों का क्या है हाल?

    खबरें और भी