सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं दुनिया की सबसे अधिक कर्ज वाली कंपनियां, नंबर 1 वाली पर भारत की GDP के बराबर Debt

    Updated: Mon, 08 Dec 2025 01:53 PM (IST)

    कंपनियां अक्सर व्यवसाय बढ़ाने के लिए कर्ज लेती हैं, पर कुछ कर्ज चुका नहीं पातीं। दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज वाली 10 कंपनियों (Companies With Highest ...और पढ़ें

    ये हैं दुनिया की 10 सबसे अधिक कर्जदार कंपनियां

    ये हैं दुनिया की 10 सबसे अधिक कर्जदार कंपनियां

    HighLights

    1. टॉप 10 कर्जदार कंपनियों में 5 चीन की

    2. फैनी मे पर 4.210 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज

    3. रिलायंस पर 230.79 अरब डॉलर का कर्ज

    नई दिल्ली। अकसर कंपनियां कर्ज लेती हैं। इस कर्ज के पीछे कई कारण होते हैं, जिनमें बिजनेस का विस्तार, पुराने कर्ज को रीफाइनेंस करना और ग्रोथ को सपोर्ट करना शामिल हैं। मगर कुछ कंपनियों के साथ होता ये है कि कर्ज लेने के बाद वे सही से कारोबार नहीं चला पातीं और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ता चला जाता है। नतीजे में ये कंपनियां बंद हो जाती हैं या बिक जाती हैं।
    दुनिया में कई कंपनियों पर बहुत अधिक कर्ज है। आइए जानते हैं उन 10 कंपनियों के बारे में, जिन पर सर्वाधिक कर्ज है।

    इन देशों की कंपनियों पर सर्वाधिक कर्ज

    दुनिया में सर्वाधिक कर्ज वाली टॉप 10 कंपनियों में से 5 चीन की हैं। वहीं कनाडा और फ्रांस की 1-1 कंपनी है। लिस्ट में अन्य तीन कंपनियां अमेरिका की हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा कर्ज अमेरिका की Fannie Mae पर है।

    Fannie Mae पर कितना कर्ज

    Fannie Mae पर 4.210 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है, जो लगभग भारत की जीडीपी के बराबर है। इसका कर्ज यूके, फ्रांस, ब्राजील, इटली और कनाडा जैसे देशों की जीडीपी से अधिक है।

    सबसे अधिक कर्ज वाली टॉप 10 कंपनियां

    क्रम संख्या कंपनी का नाम कर्ज देश
    1. फैनी मे 4.210 ट्रिलियन डॉलर अमेरिका
    2. फ्रेडी मैक 3.349 ट्रिलियन डॉलर अमेरिका
    3. जेपी मॉर्गन चेस 496.55 बिलियन डॉलर अमेरिका
    4. एग्रीकल्चरल बैंक ऑफ चाइना 494.86 बिलियन डॉलर चीन
    5. चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक 479.33 बिलियन डॉलर चीन
    6. बीएनपी परिबास 473.67 बिलियन डॉलर फ्रांस
    7. आईसीबीसी 445.05 बिलियन डॉलर चीन
    8. बैंक ऑफ चाना 400.70 बिलियन डॉलर चीन
    9. सीआईटीआईसी लिमिटेड 386.79 बिलियन डॉलर चीन
    10. रॉयल बैंक ऑफ कनाडा 377.70 बिलियन डॉलर कनाडा

    ये भी पढ़ें - अब इस एनर्जी सेक्टर में बड़ा मुकाब हासिल करेंगे अदाणी! ₹2 लाख करोड़ रुपये का दांव लगाने की तैयारी

    भारत में इस कंपनी पर सर्वाधिक कर्ज

     

    भारत में सबसे अधिक कर्ज रिलायंस इंडस्ट्रीज पर है। रिलायंस पर 230.79 अरब डॉलर का कर्ज है। 230.79 अरब डॉलर भारतीय करेंसी में 20,80,792 करोड़ रुपये बनते हैं।



    खबरें और भी