US Iran War से फ्लाइट हुई कैंसिल? टेंशन ना लें! UAE में फंसे यात्रियों के ठहरने-खाने का पूरा खर्च उठाएगी सरकार
ईरान से जुड़े हमलों और क्षेत्रीय तनाव के कारण यूएई में फंसे लगभग 20,200 यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। यूएई सरकार ने हवाई क्षेत्र बंद होने से रद्द या ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान से जुड़े हालिया हमलों और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण फंसे हजारों यात्रियों को बड़ी राहत दी है। देश की सरकार ने घोषणा की है कि वह देश में फंसे करीब 20,200 यात्रियों के होटल और भोजन का पूरा खर्च वहन करेगी। यूएई की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी (GCAA) ने बताया कि हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द या स्थगित हो गई हैं, उनके ठहरने और खानपान का खर्च सरकार उठाएगी। अबू धाबी के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म (DCT Abu Dhabi) ने होटलों को जारी एक सर्कुलर में कहा है कि जिन मेहमानों की चेक-आउट तिथि पूरी हो चुकी है लेकिन वे मजबूरी में यात्रा नहीं कर पा रहे हैं, उनका प्रवास तब तक बढ़ाया जाए जब तक वे रवाना नहीं हो जाते। इस बढ़ी हुई अवधि का खर्च विभाग वहन करेगा।
इसी तरह दुबई के डिपार्टमेंट ऑफ इकॉनमी एंड टूरिज्म (DET) ने भी होटलों से कहा है कि वे यात्रियों को उनकी मूल बुकिंग की शर्तों पर ठहरने की अवधि बढ़ाने का विकल्प दें। जिन यात्रियों के लिए अतिरिक्त खर्च वहन करना संभव नहीं है, उनके मामलों की जानकारी संबंधित विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं।
कहां-कहां की उड़ानें रद्द?
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airports) ने दुबई इंटरनेशनल (DXB) और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल-अल मकतूम इंटरनेशनल (DWC) से सभी उड़ानों को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। 1 मार्च को DXB के एक कॉनकोर्स को नुकसान पहुंचा, जिसमें चार कर्मचारी घायल हो गए।
अबू धाबी के जायद इंटरनेशनल (Zayed International Airport) पर भी परिचालन रोक दिया गया है। ड्रोन को निष्क्रिय करने के दौरान गिरे मलबे से एक व्यक्ति की मौत और सात अन्य घायल होने की खबर है।
यह भी पढ़ें: UAE Flight Cancellation से है परेशान, यहां मिलेगा हर यात्री के हर सवाल का जवाब
एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) ने मंगलवार दोपहर 2 बजे (स्थानीय समय) तक उड़ानें स्थगित रखने की घोषणा की है, जबकि Emirates ने भी मंगलवार दोपहर 3 बजे तक अपनी सेवाएं रोक दी हैं। इसके अलावा शारजाह और रस अल खैमाह के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे भी अगले आदेश तक बंद हैं।