सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Rich List 2022: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और पत्नी अक्षता मूर्ति ने बनाई जगह, भारतीय मूल के ये लोग भी शामिल

    By Abhinav ShalyaEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 09:54 AM (IST)

    UK Asian Rich List 2022 यूके के पीएम ऋषि सुनक और पत्नी अक्षता मूर्ति को यूके में जारी की जाने वाली एशियन रिच लिस्ट 2022 में 17वें स्थान पर जगह दी गई ह ...और पढ़ें

    PM Rishi Sunak and Wife Akshata Murty in Uk's Asian Rich List 2022 (Jagran File Photo)
    PM Rishi Sunak and Wife Akshata Murty in Uk's Asian Rich List 2022 (Jagran File Photo)

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी का अक्षता मूर्ति ने यूके की 'एशियन रिच लिस्ट 2022' ( Asian Rich List 2022) में अपनी जगह बनाई हैं। इस सूची में शीर्ष स्थान पर हिंदुजा परिवार को रखा गया है।

    सुनक और उनकी पत्नी को इस सूची में 17वां स्थान मिला है। अक्षता मूर्ति, भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की बेटी हैं। सूची के मुताबिक, उनकी संपत्ति करीब 79 करोड़ पाउंड हैं। एशियन रिच लिस्ट 2022 में शामिल अमीरों की संपत्ति इस साल 113.2 अरब पाउंड है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 13.5 अरब पाउंड अधिक है।

    लगातार 8वीं बार हिंदुजा परिवार शीर्ष पर

    यूके की एशियन रिच लिस्ट में लगातार 8वीं बार हिंदुजा परिवार को शीर्ष पर जगह मिली है। उनकी संपत्ति 30.5 अरब पाउंड है, जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 3 अरब पाउंड अधिक है। हिंदुजा समूह एक बड़ा भारतीय व्यापारिक समूह है, जो कि ग्यारह क्षेत्रों में मौजूद है।

    लंदन के मेयर सादिक खान ने बुधवार रात वेस्टमिंस्टर पार्क प्लाजा होटल में 24वें वार्षिक एशियन बिजनेस अवार्ड्स में हिंदुजा समूह के सह-अध्यक्ष गोपीचंद हिंदुजा की बेटी रितु छाबड़िया को 'एशियन रिच लिस्ट 2022' की एक कॉपी दी।

    ये अरबपति कारोबारी भी शामिल

    लक्ष्मी मित्तल और उनके बेटे आदित्य (12.8 अरब पाउंड), प्रकाश लोहिया और उनका परिवार (8.8 अरब पाउंड) और निर्मल सेठिया (6.5 अरब पाउंड) की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में शामिल है। बता दें, इस लिस्ट में कुल 16 बिलेनियर शामिल हैं।

    खबरें और भी

    (एजेंसी इनपुट के साथ)

    ये भी पढ़ें-

    सस्ते दाम पर कच्चा माल मिलने पर गारमेंट उद्योग को होगा फायदा, सब्सिडी स्कीम दोबारा शुरू करने की मांग

    आंकड़ों में देरी, बार-बार समीक्षा से मौद्रिक नीति का काम बना चुनौतीपूर्ण : RBI डिप्टी गवर्नर