सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सऊदी, रूस या ईरान नहीं..., ये देश है कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक, क्या आपने सुना है इसका नाम?

    Updated: Sat, 21 Jun 2025 05:00 PM (GMT+05:30)

    कच्चा तेल उत्पादन की जब भी बात होती है, हमेशा अरब देशों की बात होती है। ईरान, इराक, सऊदी अरब जैसे देश हमारे दिमाग में सबसे पहले आते हैं। लेकिन तेल उत् ...और पढ़ें

    कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पदाक देश कौन है?

    कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पदाक देश कौन है?

    नई दिल्ली। दुनिया कच्चे तेल पर चल रही है। अभी के परिदृश्य के हिसाब ये कहना गलत नहीं होगा। विश्व में जितनी तेजी के साथ विकास हो रहा है उतनी तेजी के साथ कच्चे तेल का उत्पादन और उसकी खपत बढ़ती ही जा रहा है। फाइटर जेट, गाड़ी, मशीन, रॉकेट जैसी तमाम चीजों के लिए तेल चाहिए। और ये सभी तेल कच्चे तेल से बनते हैं। बिना कच्चे तेल के अधिकतर चीजों का बंद होने जैसे है। भले ही आज इलेक्ट्रिक गाड़ियां आ गई हों लेकिन अभी भी अधिकतर चीजें फ्यूल से ही चल रही हैं। कच्चे तेल का उत्पादन नेचुरल तरीके से होता है। इसे बाद रिफाइन करके अलग-अलग चीजों में बदल जाता है। जैसे पेट्रोल, डीजल, केरोसीन आदि। कच्चे तेल के उत्पादन में बड़े-बड़े देश लगे हैं। लेकिन कच्चे तेल का राजा कौन है? ये सवाल सुनते ही आपको अरब देशों की याद आई होगी। क्योंकि बहुत से अरब देश कच्चे तेल का उत्पादन करते है। लेकिन कहानी कुछ और ही है। आइए इसी कहानी को समझने की कोशिश करते हैं।

    कच्चे तेल का राजा कौन?

     
    2023 की US एनर्जी इन्फॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक है। अमेरिका हर दिन 21.91 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है। अमेरिका के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सऊदी अरब है। सऊदी अरब हर दिन 11.13 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है। नंबर तीन पर रूस है। रूस हर दिन 10.75 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है। नंबर चार पर कनाडा है। कनाडा हर दिन 5.76 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है। कनाडा के बाद चीन हर दिन 5.26 मिलियन बैरल कच्चे तेल का इस्तेमाल करता है। चीन के बाद इराक 4.42 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है।
     
    इराक प्रतिदिन 4.42 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है। इसके बाद ब्राजील 4.42 मिलियन बैरल तो UAE 4.16 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है। ईरान की बात करें तो ईरान हर दिन 3.99 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है। ईरान के बाद कुवैत 2.91 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है। दुनिया के ये टॉप 10 उत्पादक मिलाकर हर दिन 101.81 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करते हैं।

    कच्चे तेल के सबसे बड़े उपभोक्ता

    हमने बात कर ली 10 सबसे बड़े तेल उत्पादकों की। आइए अब टॉप 10 सबसे बड़े उपभोक्ता देशों की भी बात कर लेते हैं। इस लिस्ट में भी अमेरिकी नंबर वन पर है।

    अमेरिका कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता दोनो है। अमेरिका में हर दिन 20.01 मिलियन बैरल कच्चे तेल की खपत है। नंबर दो पर चीन है। चीन की हर दिन की खपत 15.15 मिलियन बैरल लीटर है। नंबर तीन पर हमारा भारत है। भारत हर दिन 5.05 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उपभोग करता है। भारत के बाद रूस 3.68, सऊदी अरब 3.65, जापान 3.38, ब्राजील 3.03, साउथ कोरिया 2.55, कनाडा 2.41 और जर्मनी प्रतिदिन 2.18 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उपभोग करता है।