सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MSME के विकास और छोटे व्यवसाय के भविष्य को संवारने के लिए यूपी है तैयार

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 07:20 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह प्रदेश आपार संभावनाओं की भूमि है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत हाल के वर्षों में व्यापार करने में वृद्धि हुई ...और पढ़ें

    MSME के विकास और छोटे व्यवसाय के भविष्य को संवारने के लिए यूपी है तैयार
    MSME के विकास और छोटे व्यवसाय के भविष्य को संवारने के लिए यूपी है तैयार

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। उत्तर प्रदेश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह प्रदेश आपार संभावनाओं की भूमि है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत हाल के वर्षों में व्यापार करने में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार केंद्र की मदद से सड़क, एयरपोर्ट और रेल के माध्यम से राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है।एक्सप्रेस वे के जरिए छोटे शहरों को बड़े शहरों से जोड़ा जा रहा है, कई नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं।

    इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा राज्य में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि राज्य में अपराध कम से कम हो। इन सबसे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिल रहा है और कंपनियां जगह-जगह अपना प्लांट लगा रही हैं, जिससे लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

    उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास

    अपने प्रचुर संसाधनों, प्रशिक्षित और अर्ध-कुशल श्रमिकों व बड़े कंज्यूमर्स बाजार के कारण उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की काफी संभावनाएं हैं। राज्य सरकार उद्योगों को आकर्षित करने और उनके लिए नए व्यवसाय शुरू करने व अपने निवेश क्षमता को अधिकतम करके मौजूद व्यवसाय को विस्तार करने के लिए एक सक्षम वातावरण बनाने के लिए कई आवश्यक कदम भी उठा रही है।

    उत्तर प्रदेश में MSME को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने पिछले कुछ सालों में गंभीरता दिखाई है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तर्ज पर प्रदेश के 75 जिलों में वहां के स्थानीय उत्पाद को सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा इसी साल यूपी सरकार ने 'मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना' की शुरुआत की है। योजना के तहत छोटे उद्यमियों को मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में 5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके अलावा Udyam पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सरकार MSME को प्रोत्साहित कर रही है और उन्हें इसके लिए कई लाभ भी दे रही है।

    खबरें और भी

    MSME के लिए कई नीतियां

    केंद्र सरकार और खासकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा MSME के लिए कई नीतियां बनाई गई है, जिससे राज्य में एक सकारात्मक माहौल पैदा हुआ है। इस तरह की स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई। हालांकि, MSME के सामने कई चुनौतियां भी हैं, जिसे देखते हुए हमें अपने अंदर बदलाव लाने की जरूरत है। क्योंकि विश्व तेजी से बदल रहा है। कंज्यूमर की जरूरत बदल रही है, उनका कंजम्पशन पैटर्न भी बदल रहा है। ऐसे में हमें टेक्नोलॉजी के साथ खुद को अपग्रेड करना चाहिए और इसके लिए सरकार की सहायता लेनी चाहिए।

    MSME को लेकर बदलाव

    व्यापार करने का पारंपरिक तरीका बदल रहा है। आज युवा MSME से जुड़ रहे हैं, व्यापार करने के लिए नई सोच सामने आ रही है। इन नए युवा व्यापारियों का ध्यान कंज्यूमर्स और उनकी जरूरत पर है। वो ब्रांड बिल्डिंग और टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। MSME की भूमिका जीडीपी, रोजगार और निर्यात में है और हम सभी जानते हैं कि MSME उत्तर प्रदेश में बैकबोन है। उत्तर प्रदेश में MSME को लेकर बदलाव देखा जा सकता है। फरवरी महीने में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुआ, जिसमें MSME को लेकर इनवेस्टमेंट और MOU साइन हुए। इसे एक सकारात्मक दिशा के रूप में देखा जा सकता है।