सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aadhaar Card में पता अपडेट करने के लिए नहीं देना कोई डॉक्यूमेंट, ये है पूरा प्रोसेस

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 10:25 AM (IST)

    Aadhar Update आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसे समय-समय पर अपडेट करना भी बहुत जरूरी है। वैसे तो आधार अपडेट के समय आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स भी अटैच क ...और पढ़ें

    Aadhaar Card में पता अपडेट करने के लिए नहीं देना कोई डॉक्यूमेंट्स
    Aadhaar Card में पता अपडेट करने के लिए नहीं देना कोई डॉक्यूमेंट्स

    HighLights

    1. 14 सितंबर तक फ्री में आधार अपडेट कर सकते हैं।
    2. ऑनलाइन अपडेट के लिए UIDAI के पोर्टल पर जाना होगा।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर हमसे कोई हमारा आईडी प्रूफ मांगता है तो हमारा सबसे पहला ध्यान आधार कार्ड (Aadhaar Card) पर जाता है। आज गैर-सरकारी और सरकारी कामों के लिए भी हमें आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इसमें सभी जानकारी सही हो इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

    आधार कार्ड पर नाम, डेट ऑफ बर्थ के साथ घर का पता भी शामिल होता है। ऐसे में अगर किसी वजह से आप घर बदल रहे हैं तो आपको जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाना चाहिए ताकि आपको बाद में कोई दिक्कत न हो। आधार कार्ड में कोई भी डिटेल्स को अपडेट करने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है। लेकिन, अगर आप घर का पता अपडेट कर रहे हैं तो बिना किसी डॉक्यूमेंट्स के इसे अपडेट कर सकते हैं।

    एड्रेस अपडेट कैसे करें

    • आपको सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in/) पर जाना होगा।
    • इसके बाद लॉग-इन के ऑप्शन में जाकर आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा।
    • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें।
    • अब आधार अपडेट के सेक्शन में जाकर Head Of Family (HOF) बेस्ड आधार अपडेट पर क्लिक करें।
    • यहां आपको head of the family का आधार नंबर दर्ज करना है।
    • इसके बाद आपको अपडेशन फीस देनी होगी।
    • अपडेशन चार्ज देना के बाद Head of the family के पास रिक्वेस्ट जाएगी।
    • जैसे ही Head of the family इस रिक्वेस्ट को Allow वैसे ही आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: जन्माष्टमी के दिन अपडेट हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें कहां मिल रहा सस्ता फ्यूल

    फ्री आधार अपडेट

    UIDAI ने आधार यूजर्स को फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा भी दी है। आप ऑनलाइन 14 सितंबर 2024 तक फ्री में ऑनलाइन आधार अपडेट करवा सकते हैं। हालांकि, ऑफलाइन आधार अपडेट करने के लिए आपको चार्ज का भुगतान करना होगा। आपको बता दें कि प्रति अपडेशन का 50 रुपये चार्ज लगता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rule Change:LPG की कीमतों के साथ रविवार से होंगे 6 बड़े बदलाव, आपकी जेब से सीधा है इसका कनेक्शन