सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aadhaar Update: अब हर 10 साल में अपडेट करना होगा आधार, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

    By Abhinav ShalyaEdited By:
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 03:50 PM (IST)

    Aadhaar Update अगर आपके आधार को 10 या इससे अधिक का समय पूरा हो गया है तो सरकार के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक आपको आधार की जानकारी को अपडेट कराना होगा। आ ...और पढ़ें

    AAdhaar Card Online Update full process Step by step
    AAdhaar Card Online Update full process Step by step

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब देश के नागरिकों को हर 10 साल में अपना आधार कार्ड अपडेट करना होगा। इसके बाद ऐसे नागरिक जिनका आधार कार्ड पंजीकरण 10 साल पहले किया गया था। उन्हें अब आधार कार्ड में अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी।

    सरकार की ओर से 9 नवंबर, 2022 को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि जिन आधार कार्डधारकों को आधार पंजीकरण के 10 साल पूरे हो गए हैं। उन्हें आधार के साथ जमा किए जाने वाले सभी दस्तावेजों जैसे आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ को जमा करना होगा। सरकार की कोशिश इसके जरिए आधार कार्ड से जुड़ी सूचना को अपडेट रखना है।

    आधार कार्ड में हर 10 साल में अपडेट करनी होगी जानकारी

    11 नवंबर,2022 को पीआईबी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया था कि ऐसे लोग जिन्होंने आधार कार्ड में पंजीकरण 10 साल पहले कराया है और इन दस सालों के दौरान उन्होंने कभी भी जानकरी अपडेट नहीं कराई है, तो फिर आपको अपनी जानकरी को अपडेट करना होगा।

    ऑनलाइन कर सकते हैं अपडेट

    बता दें, आप आधार कार्ड की वेबसाइट जाकर अपनेआप ही नाम, जन्मतिथि, लिंग और एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा।

    • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर लॉग इन करना होगा।
    • फिर आपको माय आधार पर क्लिक करना होगा।
    •  इसके बाद आपको अपडेट डेमोग्राफिक डाटा और चेक स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
    • फिर https://myaadhaar.uidai.gov.in एक नया पेज खुल जाएगा ।
    • इसके बाद आपको आधार कार्ड नंबर और फिर ओटीपी डालकर अपडेट करना होगा।
    • फिर आपको प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा।
    •  उदाहरण के लिए अगर आपको पता अपडेट करना है, तो आपके पास इसकी प्रमाण पत्र होना चाहिए, जिसे आपको अपलोड करना होगा।
    • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करने पर नया पेज खुल जाएगा।
    • तय फीस भरने के बाद आपके द्वारा दी जाने वाली जानकारी कुछ दिनों में अपडेट हो जाएगी।

    ये भी पढ़ें-

    खबरें और भी

    Ashneer Grover ने अपने संघर्षों पर लिखी किताब, बोले- पढ़ने के बाद बदल जाएगा नौकरी के प्रति नजरिया

    Twitter ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन पर बात कर रहे थे जेट एयरवेज के सीईओ, यूजर ने कहा- ज्ञान मत दो, पैसे वापस करो